
फ्रांस की रक्षामंत्री फ्रलोरेंस पार्ली के निमंत्रण पर फ्रांस की अपनी पहली यात्रा पर गईं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पेरिस में द इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक रिसर्च में ‘एक बहुध्रुवीय विश्व में भारत-फ्रांस रक्षा अनुबंध’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा खासतौर से रक्षा सहयोग के महत्वपूर्ण क्षेत्रों...

मलेशिया के मानव संसाधन मंत्री एम कुलासेगरन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से भेंट की। दोनों नेताओं के बीच बैठक के दौरान भर्ती एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ सार्वजनिक सेवाओं के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय...

केंद्रीय वाणिज्य उद्योग और उपभोक्ता एवं खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री सीआर चौधरी ने भारत-पश्चिम अफ्रीका परियोजना भागीदारी पर नाइजीरिया के अजूबा शहर में भारतीय उद्योग परिसंघ और एक्जिम बैंक के संयुक्त क्षेत्रीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। नाइजीरिया के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के...

केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनियों से भारत के खनिज और धातु क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह किया है। इस्पात मंत्री ने दिल्ली में खनिज और धातु-परिदृश्य 2030 विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि भारत के खनिज क्षेत्र की क्षमता काफी अधिक है...

कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर में एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय सामाजिक सुरक्षा फोरम में कवरेज विस्तार के प्रशासनिक समाधान के लिए आईएसएसए यानी अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संगठन श्रेष्ठ कार्यप्रणाली पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार ईएसआईसी के कवरेज विस्तार-स्प्री यानी...

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर वी पुतिन 4-5 अक्टूबर 2018 को नई दिल्ली में 19वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक के अवसर पर मिले। भारत और रूस का सहयोग भारत-यूएसएसआर के बीच सहयोग 1971 की शांति मित्रता और सहयोग संधि, भारत गणराज्य तथा रूसी संघ के बीच 1993 की मित्रता और सहयोग संधि तथा भारत गणराज्य और...

रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन दिल्ली में भेंट की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और रूस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 19वीं वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक सफल रही है, हमारे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्नीसवें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए कहा है कि हम एक ऐसे देश के राष्ट्रपति के रूपमें उनका स्वागत कर रहे हैं, जिनके साथ हमारे अद्वितीय संबंध हैं, इन संबंधों के लिए उनका अमूल्य और व्यक्तिगत योगदान है। प्रधानमंत्री...

भारत की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण कजाकिस्तान के रक्षामंत्री नूरलान यरमेकबायेव के निमंत्रण पर 2 अक्टूबर से राजधानी अस्ताना की तीन दिवसीय यात्रा पर थीं। इस दौरान उन्होंने रक्षा एवं वैमानिकी उद्योग मंत्री बाइबूत अतामकुलोव से मुलाकात की और रक्षा एवं सैन्य तकनीकी सहयोग से जुड़े मसलों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने दोनों...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 19वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज भारत पहुंचे। व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पांच अरब डॉलर से भी ज्यादा का एस-400 मिसाइल सिस्टम भारत को देने सहित कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भारत और वियतनाम के तटरक्षकों के बीच आज नई दिल्ली में तटरक्षक मुख्यालय पर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच वर्ष 2015 में हस्ताक्षर किए गए समझौता ज्ञापन के प्रावधानों पर गहन चर्चा की गई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने किया, जबकि छह सदस्यीय वियतनामी पक्ष का नेतृत्व वियतनाम...

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि बांग्लादेश की आर्थिक वृद्धि एक आदर्श है, जिसका अन्य कम विकसित राष्ट्र अनुसरण कर सकते हैं। उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को आर्थिक वृद्धि के क्षेत्र में तेज़ उछाल, ग़रीबी उन्मूलन और सामाजिक एवं मानव विकास के...

भारत में जापान के राजदूत केन्जी हिरामत्सू ने दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-जापान के बीच आधारभूत संरचना, बांस अनुसंधान तथा एप्लीकेशन और आपदा प्रबंधन जैसे पारस्परिक हित के विषयों पर व्यापक बातचीत की। गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू से बातचीत के दौरान राजदूत केन्जी...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रोमानिया के उद्योगपतियों से भारत और रोमानिया के बीच वास्तविक एवं बहुमुखी साझेदारी सुनिश्चित करने को कहा है। उपराष्ट्रपति ने यह बात रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में भारत-रोमानिया बिजनेस फोरम की बैठक में कही। उपराष्ट्रपति ने रोमानिया के उद्योगपतियों से अपनी उत्साहवर्धक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद अशरफ गनी भारत आए और दोनों नेताओं ने बहुआयामी भारत-अफगानिस्तान रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोतरी पर संतोष जताया जो आज एक अरब डॉलर को पार कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति...