कार्मिक लोक शिकायत, पेंशन और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री वी नारायणसामी ने लोक सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया है कि जैतापुर में दो नाभिकीय संयंत्रों के निर्माण हेतु फ्रेंच कंपनी 'अरेवा' के साथ वाणिज्यिक समझौता हस्ताक्षरित नहीं किया है। विदेशी सहकार पर आधारित नाभिकीय विद्युत रिएक्टरों के सभी पहलुओं के मामले में सुरक्षा को सर्वाधिक...
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री आस्कर फर्नांडिस ने कल पूर्वोत्तर क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। उनके साथ समीक्षा बैठक में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार पूर्वोत्तर क्षेत्र विभाग) पबन घाटोवार, सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री सर्वेय सत्यानारायण, मुख्यमंत्रियों, पीडब्ल्यूडी मंत्रियों और क्षेत्र के राज्यों के अन्य मंत्री भी मौजूद थे...
सड़क और राजमार्ग परिवहन मंत्रालय में सचिव विजय छिब्बर ने 1 अगस्त 2013 को गुवाहाटी में हुई बैठक में पूर्वोत्तर की सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। इस बैठक में क्षेत्र में काम कर रही विभिन्न एजेंसियों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें राज्य के लोक निर्माण विभाग, सीमा सड़क संगठन और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण शामिल हैं...
गुवाहाटी में वीआइपी चौक के निकट एनएच-37 पर हाल ही में बनाया गया 2 लेन का फ्लाई ओवर राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया। यह फ्लाई ओवर लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री आस्कर फर्नाडिस ने कल इसे राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री (पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास- स्वतंत्र प्रभार) पबन सिंह घाटोवार...
संस्कृति मंत्रालय के सचिव रवींद्र सिंह ने आज यहां भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार की त्रैमासिक पत्रिका की शुरूआत की, जिसका नाम ई-अभिलेख है। इसका उद्देश्य अभिलेखागारों के विकास पर आधारित जानकारी को फैलाना है। शुरूआती अंक में अप्रैल-जून, 2013 की अवधि के दौरान भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार, राज्य, केंद्रशासित प्रदेशों के अभिलेखागारों, व्यापारिक अभिलेखागारों और अन्य समृद्ध संस्थाओं...
कर्नाटक कैडर की 1979 बैच की आईएएस अधिकारी अनिता कौल ने विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग में सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। वे केंद्र और राज्य स्तर पर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। अनिता कौल मानव संसाधन विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव तथा अपर सचिव भी रह चुकी हैं...

भारत और सेनेगल कार्यकारी कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक सहयोग के लिए चिन्हित क्षेत्रों में एक संयुक्त कार्यकारी समूह गठित करने पर सहमत हो गये हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से संबंधित समझौते के अनुछेद चार और ग्यारह के आधार पर क्षेत्रों की पहचान की गई है। संयुक्त कार्यकारी समूह गठित करने के बारे में मनीष तिवारी...

केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री डॉ गिरिजा व्यास ने निजी आवास निर्माताओं से शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए सस्ती आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आर्थिक प्रारूप विकसित करने का आह्वान किया है। डॉ व्यास ने यह बात नई दिल्ली में किफायती आवास पर आयोजित एक राष्ट्रीय...

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी वर्षा से उत्पन्न जलभराव का समुचित प्रबंध नहीं होने का यह चित्र एक पुख्ता प्रमाण है। यदि जिला प्रशासन ने ऐसे हालातों से निपटने के लिए पूर्व में ही कोई ठोस कार्ययोजना बनाई होती तो जिलाधिकारी देहरादून बीवीआरसी पुरूषोत्तम को अपने प्रशासन तंत्र के साथ इस प्रकार जलभराव में नहीं...
भारत सरकार ने उत्तरी कर्नाटक शहरी क्षेत्र निवेश कार्यक्रम के लिए एशियाई विकास बैंक के साथ छह करोड़ अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उत्तरी कर्नाटक में कई कस्बों में शहरी सेवाओं में सुधार करने और नगरीय एवं प्रयोजना प्रबंधन क्षमता सुदृढ़ करने के लिए यह समझौता उत्तरी कर्नाटक शहरी...

ट्राई ने डिजिटल एड्रेसेबल केवल प्रणाली (डीएएस) के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करने के लिए कोलकाता महानगर के प्रमुख मल्टीसिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओएस) की बैठक बुलाई है। प्राधिकरण ने पाया है कि पहली नवंबर 2012 के बाद काफी समय बीतने पर भी डीएएस की ग्राहक प्रबंधन प्रणाली को कोलकाता में केबल टीवी सेवा प्रदान करने...

उत्तर प्रदेश की 2013-14 की वार्षिक योजना को कल योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलुवालिया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच बैठक के दौरान अंतिम रूप दिया गया। इस योजना के लिए 69,200 करोड़ रूपये की मंजूरी दी गई। इसमें राज्य की योजना के लिए लगभग 11,225 करोड़ रूपये की केंद्रीय सहायता भी शामिल है...

केंद्रीय पर्यटन मंत्री के चिरंजीवी ने राज्य सरकारों और संघ शासित प्रदेशों से एक रूप में या किसी अन्य रूप में पर्यटन पुलिस के गठन का आह्वान किया है। एक दिन के राज्य पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की कुछ कंपनियों की प्रतिनियुक्ति कर या पूर्व...
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में गुरूवार कह सुबह हुई गोलीबारी की घटना पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मैं जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के गांव शादी डलवा पीएस गुल में सुबह की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस घटना में विशेष रूप से जान का नुकसान दु:खदायक है और मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी...

उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी ने अपने निवास पर लेखिका एवं वृतचित्र निर्मात्री गरिमा संजय की पुस्तक “स्मृतियाँ” का लोकार्पण किया, इस अवसर पर उन्होंने लेखिका को एक उत्कृष्ट पुस्तक लिखने के लिए बधाई दी और उनके बेहतर रचनात्मक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं...