स्वतंत्र आवाज़
word map

'छोटे अख़बार निभा रहे हैं पत्रकारिता धर्म'

विधान केसरी का लखनऊ से विधिवत प्रकाशन शुरू

शंकराचार्य, उप मुख्यमंत्री व मंत्री कार्यक्रम में पधारे

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 26 April 2017 01:48:23 PM

vidhan kesari newspaper start

लखनऊ। हिंदी दैनिक विधान केसरी समाचार पत्र का बिजनौर और मुरादाबाद के बाद लखनऊ से भी प्रकाशन शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्य के विधिमंत्री ब्रजेश पाठक, शंकराचार्य राज राजेश्वर आश्रम, स्वामी कैलाशानंद महाराज, साध्वी प्राची और विधान केसरी समाचार पत्र के संपादक विनेश ठाकुर की मातोश्री लीलीवती ने संयुक्त रूप से विमोचन किया। उन्होंने ही विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की, जिसके लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्य के विधिमंत्री ब्रजेश पाठक, शंकराचार्य राज राजेश्वर आश्रम, स्वामी कैलाशानंद महाराज, साध्वी प्राची, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी ने ‌संपादक विनेश ठाकुर की मुक्तकंठ से सराहना भी की। संबोधन के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाचार पत्र की प्रेस यूनिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधान केसरी समाचार पत्र के सहकर्मी, बिजनौर मुरादाबाद और लखनऊ के संभ्रांत नागरिक, विधायक, पत्रकार और विनेश ठाकुर के परिजन मौजूद थे। विधान केसरी के लखनऊ में ट्रांस्पोर्ट नगर स्थित कार्यालय पर प्रेस के उद्घाटन और विमोचन का भव्य कार्यक्रम हुआ।
विनेश ठाकुर बिजनौर जनपद के भरेकी गांव के रहनेवाले और सामान्य परिवार से हैं और सतत् कठिन संघर्ष में उन्होंने विधान केसरी समाचार पत्र निकालने का यह मुकाम हासिल किया है। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री ब्रजेश पाठक, शंकराचार्य राज राजेश्वर आश्रम,स्वामी कैलाशानंद महाराज, साध्वी प्राची और वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी ने अपने संबोधन में विनेश ठाकुर के प्रयासों को अनुकरणीय और और दूसरों के लिए प्रेरणाप्रद बताया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि जहां एक ओर मीडिया पूंजीपतियों के स्वामित्व और प्रभाव में है, वहां ऐसे समाचार पत्र भी हैं, जो अपने सीमित संसाधनों में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, इसलिए सरकार से ऐसे समाचार पत्रों को सहयोग और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये अपने सीमित संसाधनों में न केवल पत्रकारिता कर रहे हैं, अपितु लोगों के लिए रोज़गार का भी सृजन कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे ही समाचार पत्र पत्रकारिता धर्म निभाते देखे जा रहे हैं। विनेश ठाकुर ने कार्यक्रम में पधारने के लिए अतिथियों को धन्यवाद दिया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]