स्वतंत्र आवाज़
word map

धनंजय वार्ष्णेय की फोटोग्राफ प्रदर्शनी

राज्यपाल ने फोटो प्रदर्शनी देखी और सराही

फोटोग्राफ अपने में हज़ार शब्द-नाईक

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 24 October 2016 04:20:44 AM

governor ram naik in photograph exhibition

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने ललित कला अकादमी अलीगंज लखनऊ में धनंजय वार्ष्णेय की फोटोग्राफ प्रदर्शनी का दीप जलाकर उद्घाटन किया। राज्यपाल ने फोटोग्राफ प्रदर्शनी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जो बात हजारों और सैकड़ों शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती है, वह एक छोटे से चित्र के माध्यम से व्यक्त कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि कैमरा संचालित करना एक अद्भुत कला है और सही समय पर चित्र निकालना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह चीजें धनंजय वार्ष्णेय के चित्रों में स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होती हैं।
राज्यपाल राम नाईक ने धनंजय वार्ष्णेय की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने सुंदरता और कुशलतापूर्वक चित्रण किया है, प्रकाश के आधार पर कैसा चित्र बन सकता है, वह इनके चित्रों में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि धनंजय वार्ष्णेय का यह पहला कदम है और पहला कदम महत्वपूर्ण होता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ फोटोग्राफर रवि कपूर और राकेश चंद्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]