राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भारतीय रक्षा लेखा सेवा के वर्ष 2024 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने भारतीय रक्षा लेखा सेवा में चयन पर प्रोबेशनर्स को हार्दिक बधाई दी और उनसे कहाकि यह उपलब्धि उनके लिए न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि राष्ट्र केप्रति उनकी सेवा, उत्तरदायित्व...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 2023-24 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों से उपराष्ट्रपति एन्क्लेव दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें अपने अनुभवों एवं प्रेरणाओं से ओतप्रोत संबोधन दिया। उपराष्ट्रपति ने उनसे कहाकि रक्षा लेखा विभाग की 275 वर्ष से अधिक की समृद्ध विरासत है और यह भारत सरकार के सबसे...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज हैदराबाद में देशभर के लोकसेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा हैकि हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान का एक पूरा भाग अखिल भारतीय सेवाओं और लोकसेवा आयोगों को समर्पित किया है, जोकि केंद्र और राज्यों केलिए लोकसेवा आयोगों के महत्व और उनकी भूमिकाओं को दर्शाता है। राष्ट्रपति...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रशिक्षुओं ने उपराष्ट्रपति एनक्लेव दिल्ली में मुलाकात की। ये अधिकारी हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान में विशेष फाउंडेशन कोर्स कर रहे हैं। उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षुओं को अपने प्रेरक संबोधन में भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने युवा नागरिक सेवकों से कहा हैकि वे राष्ट्रीय हितों की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को समझने और वीर सैनिकों की तरह ही कठिन परिस्थितियों केलिए सदैव तैयार रहें। रक्षामंत्री ने कहाकि ऑपरेशन सिंदूर नागरिक सैन्य समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां प्रशासनिक मशीनरी ने सशस्त्र बलों केसाथ...
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ पीके मिश्रा ने संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा हैकि बीते 100 वर्ष में यूपीएससी ने देश के सबसे सम्मानित संवैधानिक निकायों में से एकके रूपमें अपनी गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखते हुए योग्यता, निष्पक्षता, उत्कृष्टता और अखंडता को कायम रखा है। डॉ पीके...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संघ लोकसेवा आयोग को योग्यता और सत्यनिष्ठा पर आधारित राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया है। लोकसभा अध्यक्ष भारत मंडपम दिल्ली में आज संघ लोक सेवा आयोग के शताब्दी सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आयोग की 100 वर्ष की यात्रा की सराहना करते हुए इसे भारत के लोकतांत्रिक...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा हैकि युवा सिविल सेवक विधायिका के कानूनों और नीतियों को जमीनी स्तरपर प्रभावी ढंग से लागू करें और संविधान की भावना अपने कर्तव्यों के निर्वहन, अपने कार्यों, आचरण में प्रदर्शित करें और उनमें बाबासाहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिपादित जनसेवा की भावना प्रतिबिंबित होनी चाहिए। उन्होंने कहाकि...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज भारतीय सांख्यिकी सेवा, भारतीय कौशल विकास सेवा और केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को राष्ट्रपति भवन में संबोधित करते हुए उन्हें प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में सफल होकर जनसेवा के माध्यम से विकसित भारत निर्माण का मार्ग चुनने केलिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति...
उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लखनऊ आवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया। एके शर्मा ने कहाकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार...
भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) की 1991 बैच की अधिकारी टीसीए कल्याणी ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में महालेखा नियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाल लिया है। टीसीए कल्याणी इस प्रतिष्ठित पद पर आसीन होनेवाली 29वीं अधिकारी हैं। टीसीए कल्याणी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आज राष्ट्रपति भवन में भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत किया और उनको भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रेरणाप्रद संबोधन दिए। उन्होंने कहाकि विदेश में...
रेलवे सुरक्षा बल के 143 साल के इतिहास में पहलीबार किसी महिला को उसका महानिदेशक बनाया गया है। यह महिला मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की आईपीएस सोनाली मिश्रा हैं, जिनका आरपीएफ ने अपने नए महानिदेशक के रूपमें जोरदार स्वागत किया है। आरपीएफ की हिस्ट्री में यह पहला और ऐतिहासिक निर्णय है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 अक्टूबर...
उत्तर प्रदेश के ऊर्जामंत्री एके शर्मा ने बिजली विभाग की समीक्षा बैठक में टॉप टू बॉटम अधिकारियों को अपने तीखे तेवर दिखाए। ऊर्जामंत्री ने समीक्षा बैठक में वो तक कह दिया जो किसी मंत्री ने आजतक नहीं कहा होगा। विद्युत बोर्ड के चेयरमैन से लेकर राज्य के बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता ऊर्जामंत्री के ज्वलंत प्रश्नों से निरुत्तर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में एलबीएसएनएए में 127वें प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा संवर्ग के अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा हैकि उनकी पदोन्नति और भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रवेश उनमें से प्रत्येक के करियर में एक मील का पत्थर है। राष्ट्रपति ने कहाकि भारतीय प्रशासनिक...

मध्य प्रदेश

















