
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देश में कुछ विश्वविद्यालयों के अशांत वातावरण के प्रति चिंता व्यक्त की और शांति बनाए रखने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थान शिक्षा प्राप्ति के पवित्र संस्थान होते हैं, उनको अनुशासन और शालीनता के उच्च मानकों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के तुमकुर में श्री सिद्धगंगा मठ गए और श्रीश्री शिवकुमार स्वामी के स्मारक संग्रहालय का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली हैं कि वह ऐसी पवित्र भूमि से वर्ष 2020 की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि श्री सिद्धगंगा मठ की पवित्र ऊर्जा भारत...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पिछले एक साल की इसरो की उपलब्धियों और मौजूदा वर्ष की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान के बारे में डॉ सिवन ने कहा कि हमने मिशन की दिशा...

श्री पेजावर मठ के मठाधीश स्वामी विश्वेशतीर्थ ब्रह्मलीन हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि श्री पेजावर मठ उडुपी के विश्वेशतीर्थ स्वामीजी लाखों लोगों के मन मस्तिष्क में बने रहेंगे, जिनके लिए वह हमेशा मार्गदर्शक...

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के मुख्यालय में एक अनूठी पहल के तहत प्रधानमंत्री नवाचार शिक्षण कार्यक्रम-ध्रुव का शुभारंभ किया और कहा है कि यह कार्यक्रम देश के प्रतिभाशाली छात्रों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ध्रुव कार्यक्रम...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने के लिए भारत को और अधिक अनुसंधान, विकास, नवोन्मेष और आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है। रक्षामंत्री ने बेंगलुरु में इंजीनियर्स कॉन्क्लेव-2019 के 7वें संस्करण का उद्घाटन पर यह बात कही। इस वर्ष की बैठक दो विषयों पर आधारित है-‘रक्षा टेक्नोलॉजी और नवोन्मेष’...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' में उड़ान भरने वाले देश के पहले रक्षामंत्री बन गए हैं। उन्होंने बेंगलूरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के हवाईहड्डे पर एयर वाइस मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी के साथ स्वदेशी तकनीक से निर्मित बहुद्देश्यीय लड़ाकू विमान तेजस में आधे घंटे तक उड़ान भरी। रक्षामंत्री...

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बेंगलुरू के भारतीय विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय स्वच्छ कोयला अनुसंधान एवं विकास केंद्र का उद्घाटन किया। डॉ हर्षवर्धन ने इस अवसर पर कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के जरिए भारत सरकार ने स्वच्छ कोयला के अनुसंधान तथा विकास के लिए राष्ट्रस्तरीय संकाय...

यद्यपि इसरो मुख्यालय के नियंत्रण केंद्र से चंद्रयान-2 मिशन का संपर्क टूट गया है और इससे हिंदुस्तान को थोड़ी निराशा हुई है तथापि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारी अंतरिक्ष पर यात्रा जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-2 मिशन की संभावित सफलता को देखने के लिए इसरो के मुख्यालय पर मौजूद थे। वे चंद्रयान-2...

भारत इस वर्ष 2019 से वर्ष 2021 तक की अवधि के लिए विश्व निर्वाचन निकाय संघ यानी एडब्ल्यूईबी की अध्यक्षता करेगा। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रोमानिया से इसकी अध्यक्षता संभाल ली है। भारत को वर्ष 2017 में बुखारेस्ट में अंतिम आमसभा में सर्वसम्मति से एडब्ल्यूईबी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। निवर्तमान अध्यक्ष...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने चंद्रयान-2 के चंद्रमा की कक्षा में पहुंच जाने पर बेंगलुरु में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि भारत का दूसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की कक्षा में पहुंचकर चंद्रयान-2 ने एक प्रमुख उपलब्धि...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भारत, श्रीलंका और विश्व के विभिन्न देशों में हो रहे आतंकवादी हमलों पर दुख व्यक्त किया है और संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों का आतंकवाद के खात्मे पर समग्र समझौते, आतंकवाद के सभी स्वरूपों को अपराध करार देने, आतंकवादियों को आर्थिक सहायता धन, हथियारों तक उनकी पहुंच संभव बनाने...

वेपन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम इंजीनियरिंग प्रतिष्ठान और रूस की एमएआरएस कंपनी के सहयोग से टाटा पावर स्ट्रेटेजिक इंजीनियरिंग डिवीजन की स्वदेशी विमान वाहक के लिए विकसित युद्ध प्रबंधन सिस्टम को बैंगलुरु में मैसर्स टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक सुकरन सिंह ने भारतीय नौसेना मेटरियल प्रमुख...

बेंगलुरु में एयरो इंडिया में ग्रीनफील्ड हेलिकॉप्टर फैक्ट्री टुमाकुरू में बुनियादी ढांचा विकास कार्यों के दूसरे चरण के कार्यों को निष्पादन करने के लिए हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन पर हेलिकॉप्टर परिसर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी...

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के येलाहंका एयरफोर्स स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी एयरो इंडिया 2019 की शुरुआत की। एयरो इंडिया के इस संस्करण में रक्षा एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय की साझा भागीदारी है। एशिया के सबसे बड़े एयर शो में 600 भारतीय कंपनियां एवं 200 विदेशी कंपनियां भागीदारी कर रही...