स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-श्रीलंका में गहरे रिश्तों की सराहना

श्रीलंका में भारत की लोक केंद्रित विकास परियोजनाएं

प्रधानमंत्री के साथ श्रीलंकाई संसद सदस्यों का विमर्श

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 10 September 2018 06:41:12 PM

narendra modi with a delegation led by the speaker of the sri lankan parliament

नई दिल्ली। श्रीलंका के संसद सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। श्रीलंकाई संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या ने विभिन्न राजनीतिक दलों वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करते हुए संसद सदस्यों ने भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख किया। उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को साझा किया और हाल के वर्ष में दोनों देशों के बीच गहरे होते रिश्तों की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में श्रीलंकाई संसद प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और इस प्रकार के परस्पर संबंधों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राज्यस्तर और स्थानीय निकायस्तर के द्विपक्षीय पहलों से भारत-श्रीलंका के बीच आपसी विश्वास बहुत मजबूत हुआ है और दोनों देशों के नागरिकों के बीच भी आपसी संबंध और भी सुदृढ़ हुए हैं। श्रीलंकाई संसद के सदस्यों ने भारत की सहायता से श्रीलंका में लोक केंद्रित विकास परियोजनाओं के फायदों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष सदस्यों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि संयुक्त आर्थिक परियोजनाओं के त्वरित कार्यांवयन से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं का विकास होगा, साथ ही दोनों देशों के नागरिक भी लाभांवित होंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]