स्वतंत्र आवाज़
word map

'बौद्धधर्म में ज्ञान व शिक्षण की समृद्ध विरासत'

राष्ट्रपति ने किया अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का उद्घाटन

'भारत में पर्यटन की व्यावसायिक संभावना बहुत गहन'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 23 August 2018 05:55:45 PM

international buddhist conclave- 2018

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज दिल्ली में छठे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का उद्घाटन किया। बौद्ध सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय कर रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस अवसर पर कहा कि भारत से एशिया तककी बौद्धधर्म की यात्रा और इसके द्वारा निर्मित अंतरमहाद्वीपीय संपर्क आध्यात्मिकता से कहीं अधिक महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि बौद्धधर्म में ज्ञान और शिक्षण की समृद्ध विरासत है। उन्होंने कहा कि बौद्धधर्म वैश्वीकरण एवं हमारे महाद्वीप में परस्पर सम्बद्धता के पूर्व स्वरूप का आधार बना, ये वही सिद्धांत और मूल्य हैं, जिन्हें हम अब भी अपना मार्गदर्शक मानते हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पर्यटन एक बहुहितधारक उद्यम है, जिसमें निजी क्षेत्र और नागरिक समाज की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं संरक्षित पर्यटक अनुभव के दृष्टिकोण से राज्य और निगम प्रशासनों की भूमिका संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि भारत में पर्यटन की व्यावसायिक संभावना गहन है, विश्वभर में यह उद्योग अत्यधिक रोज़गारपरक है, विशेषकर स्थानीय घरेलू और स्थानीय समुदायों में। उन्होंने कहा कि निष्कर्ष के तौरपर बौद्धधर्म जैसा पर्यटन लोगों के बारे में और उनकी क्षमता का पता लगाने में उन्हें सशक्त बनाने के लिए है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]