स्वतंत्र आवाज़
word map

भगवान श्रीराम की तंजावुर कलाकृति अयोध्या पहुंची

बेंगलुरु की जयश्री फनीश ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दान किया

डाक विभाग ने अपनी लॉजिस्टिक्स डाक सेवा के जरिए पहुंचाया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 24 December 2025 12:54:27 PM

a tanjore artwork of lord rama has arrived in ayodhya

बेंगलुरु/ अयोध्या। भारतीय डाक विभाग ने अपनी लॉजिस्टिक्स डाक सेवा के जरिए विशेष और सटीक लॉजिस्टिक्स का उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए भगवान श्रीराम की एक अमूल्य तंजावुर कलाकृति को बेंगलुरु से अयोध्या में श्रीराम मंदिर केलिए पहुंचा दिया है। पारंपरिक तंजावुर कलाशैली में निर्मित यह भगवान श्रीराम का चित्र एक अमूल्य सांस्कृतिक कलाकृति है। सोने की नींव पर बहुमूल्य और बेशकीमती पत्थरों की जड़ाई वाले इस चित्र का असाधारण कलात्मक और विरासत महत्व है। ज्ञातव्य हैकि भगवान श्रीराम की पवित्र कलाकृति को बेंगलुरु की जयश्री फनीश ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दान किया है।
भगवान श्रीराम की बारह फीट ऊंची और आठ फीट चौड़ाई वाली तथा लगभग आठ किलोग्राम वजनी विशाल कलाकृति को अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने केलिए विशेष रूपसे डिजाइन लकड़ी के बक्से में कई परतों वाली बबल रैपिंग केसाथ पेशेवर तरीके से पैक किया गया था। खेप का परिवहन निरंतर निगरानी में किया गया और विभागीय अधिकारी पूरी यात्रा के दौरान वाहन के साथ रहे। कलाकृति को लेजाने वाला वाहन 17 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु से रवाना हुआ था और लगभग 1900 किलोमीटर की दूरी तय करने केबाद 22 दिसंबर को सुरक्षित रूपसे अयोध्या पहुंच गया। क्रेन और विशेष उपकरणों का उपयोग करते हुए इसे वाहन पर चढ़ाने और उतारने का कार्य अत्यंत सावधानी से किया गया। यह मिशन अपनी तरह का पहला उच्च मूल्य वाला लॉजिस्टिक्स डाक खेप है, जिसे कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित कई डाक सर्किलों केबीच घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से अंजाम दिया गया।
भगवान श्रीराम की तंजावुर कलाकृति के अयोध्या पहुंचने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के महासचिव चंपत राय की उपस्थिति में उसको औपचारिक रूपसे तीर्थ क्षेत्र में सौंपते हुए स्थापित कर दिया गया है। गौरतलब हैकि यह पहल विशेष उच्चमूल्य वाली लॉजिस्टिक्स को संभालने में भारतीय डाक की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है और राष्ट्रीय विरासत तथा सांस्कृतिक संरक्षण के समर्थन में विश्वसनीयता, सुरक्षा और सेवा उत्कृष्टता केप्रति इसकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। संभागीय प्रमुखों और वरिष्ठ डाक अधिकारियों ने बेंगलुरु-हैदराबाद-नागपुर-जबलपुर-रीवा-प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर कलाकृति की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]