अनंत विजय जोशी की पिक्चर 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी'
अभिनेता अनंत विजय जोशी को शानदार एक्टिंग ने स्टारडम तक पहुंचायास्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Saturday 20 September 2025 03:34:52 PM
मुंबई। माना जाता हैकि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा से अंडरडॉग कहानियां पसंद आई हैं, चाहे पर्दे पर हों या पर्दे के पीछे। कईबार एकही दमदार परफॉर्मेंस किसी अभिनेता का पूरा करियर ही बदल देती है, जैसा अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेता अनंत जोशी के साथ हुआ। फिल्म 12th फेल में उनके शानदार एक्टिंग ने उन्हें मेनस्ट्रीम स्टारडम तक पहुंचा दिया। इस फिल्म के सह अभिनेता अनंत जोशी अब फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी में आए हैं, जिसमें वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुख्य भूमिका में हैं।
तुलना करें तो विक्रांत मैसी ने टीवी और कई चर्चित फिल्मों से अपना नाम कमाया है, जबकि अनंत विजय जोशी लगातार अपने काम से पहचान बना रहे हैं। फिल्म 12th फेल में उनके सपोर्टिंग रोल ‘पांडेय’ को खूब सराहा गया, बेताल द फॉरगॉटन आर्मी-आज़ादी केलिए और मामला लीगल है जैसे शो में भी वे दर्शकों को अपने किरदार से प्रभावित कर चुके हैं। फिल्म अजेय को लेकर पहले सेही जबरदस्त उत्सुकता है। बायोपिक्स खासकर जब कोई किसी बड़े सार्वजनिक व्यक्तित्व पर आधारित हों, तो अपने आपमें ही चर्चा खींच लाती है। योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाना अनंत जोशी केलिए एक बड़ा मंच है।
ख़बरों के मुताबिक अनंत जोशी ने इस किरदार को असली रूप देने केलिए पूरा सिर मुंडवा लिया, यह उनकी किरदार के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फैंस पहले से मान रहे हैंकि यह फिल्म अनंत जोशी के करियर को परिभाषित करने वाला पल हो सकती है। एक यूज़र ने लिखाकि अजेय में अनंत की परफॉर्मेंस देखकर लगता हैकि विक्रांत मैसी केलिए 12th फेल गुडलक थी, दूसरे ने कहाकि अजेय केसाथ अनंत ने साबित कर दिया हैकि यह फिल्म उनके करियर का 12th फेल मोमेंट हो सकती है। एक और ट्वीट में कहा गयाकि अजेय वो पल हो सकता है, जब अनंत विजय जोशी मेनस्ट्रीम लीडिंग मैन के तौर पर उभरें जैसे 12th फेल ने विक्रांत मैसी को बनाया।
अभिनेता अनंत जोशी के सफर और विक्रांत मैसी के 12th फेल से पहले के करियर में कई समानताएं हैं। दोनों ही अपनी कला और सशक्त परफॉर्मेंस केलिए जाने जाते रहे हैं, नाकि पारंपरिक स्टार पावर केलिए। दोनों ने ऐसे रोल चुने जो चुनौतीपूर्ण थे, असली किरदारों से प्रेरित थे और जिनसे बड़ी उम्मीदें जुड़ी थीं। हालाकि दोनों किरदारों की प्रकृति अलग है। 12th फेल पूरी तरह से एक अपॉलिटिकल संघर्ष की कहानी है, जबकि अजेय राजनीति से जुड़ी जीवनी है, लेकिन अगर अनंत जोशी की परफॉर्मेंस को सर्वसम्मति से सराहा गया तो उनका करियर भी वैसा ही नया मोड़ ले सकता है, जैसा विक्रांत मैसी केलिए 12th फेल ने लिया।