स्वतंत्र आवाज़
word map

पीएम ने देखी 'जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति'

मन की बात कार्यक्रम में हाइलाइट विषयों से प्रेरित है यह प्रदर्शनी

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली में हुआ आयोजन

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 15 May 2023 02:29:00 PM

pm witnesses 'jan shakti: a collective power'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली में 'जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति' विषय पर प्रदर्शनी देखी, जिसका आयोजन प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड के उपलक्ष्य में किया गया है। प्रदर्शनी में भारत की कलात्‍मक विविधता का प्रदर्शन किया गया है और यह मन की बात में प्रकाश डाले गए विषयों से प्रेरित है। प्रधानमंत्री को इस प्रदर्शनी में विशेष भ्रमण पर ले जाया गया था, जहां कलाकारों को अपनी कलाकृतियों और मन की बात के उन विषयों का उल्‍लेख करने का अवसर प्राप्‍त हुआ, जिनसे उन्हें अपनी इन कलाकृतियों को बनाने की प्रेरणा मिली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर हाउस के ऐतिहासिक गुंबद में जन शक्ति प्रदर्शनी के इमर्सिव प्रोजेक्शन शो को भी देखा। कलाकृतियां देखने केबाद प्रधानमंत्री ने जन शक्ति प्रदर्शनी कैटलॉग पर 'मन मंदिर की यात्रा सुखद हो' संदेश लिखा और हस्‍ताक्षर भी किए। इस कैटलॉग पर 13 कलाकारों द्वारा भी पहले से ही हस्‍ताक्षर किए गए हैं। जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति प्रदर्शनी में तेरह जाने-माने आधुनिक और समकालीन कलाकारों ने अपनी अभिव्‍यक्ति केलिए विभिन्‍न माध्‍यमों का उपयोग किया है और 12 विषयों पर प्रधानमंत्री के संदेश का कलात्‍मक प्रतिनिधित्‍व प्रस्‍तुत किया है। प्रत्‍येक विषय जल संरक्षण, नारी शक्ति, कोविड के बारेमें जागरुकता, स्वच्छ भारत, पर्यावरण एवं एएमपी, जलवायु परिवर्तन, भारतीय कृषि, योग एवं आयुर्वेद, भारतीय विज्ञान एवं अंतरिक्ष, खेल एवं फिटनेस, इंडिया@75 एवं अमृतकाल, पूर्वोत्तर भारत का उत्सव और भारत एवं दुनिया जैसे विषयों से संबंधित है।
जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति प्रदर्शनी में जिन कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं उनमें-माधवी पारेख, मनु पारेख, अतुल डोडिया, रियास कोमू, जीआर ईराना, आशिम पुरकायस्थ, जितेन ठुकराल, सुमिर तगरा, परेश मैती, प्रतुल दास, जगन्नाथ पांडा, मंजूनाथ कामथ और विभा गल्होत्रा शामिल हैं। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन, किरण नादर कला संग्रहालय की संस्थापक और प्रदर्शनी की क्यूरेटर डॉ अलका पांडे भी संस्कृति मंत्रालय और राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली के अधिकारियों और कर्मचारियों केसाथ उपस्थित थीं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]