स्वतंत्र आवाज़
word map

जड़ी-बूटियों के नुस्खे असरदार साबित हुए!

कोरोना पर आयुष मंत्रालय की सामुदायिक सहायता हेल्पलाइन

हेल्पलाइन 14443 पर आयुष विशेषज्ञों से ले सकते हैं परामर्श

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 21 May 2021 04:44:28 PM

community support helpline of ministry of ayush on corona

नई दिल्ली। आयुष मंत्रालय ने एक समर्पित सामुदायिक सहायता हेल्पलाइन शुरू की है। इसके जरिये कोविड-19 की चुनौतियों के समाधान के लिए आयुष आधारित उपाय बताये जाएंगे। इसका टोल-फ्री नंबर 14443 है। यह हेल्पलाइन पूरे देश में शुरू हो गई है और सप्ताह के सातों दिन सुबह छह बजे से आधी रात बारह बजे तक खुली रहेगी। हेल्पलाइन 14443 के जरिये आयुष की विभिन्न विधाओं जैसे-आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी और सिद्ध के विशेषज्ञ लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। ये विशेषज्ञ सिर्फ रोगी की काउंसलिंग और उपयोगी उपचार ही नहीं बताएंगे, बल्कि वे नजदीकी आयुष केंद्रों की जानकारी भी देंगे।
आयुष विशेषज्ञ कोविड-19 से उबरने वाले रोगियों को दोबारा रोज़मर्रा के काम शुरू करने और अपनी देखभाल के बारे में सलाह देंगे। यह हेल्पलाइन इंटरऐक्टिव वॉइस रेस्पांस आधारित है और हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। जल्द ही अन्य भाषाएं भी इसमें जोड़ दी जाएंगी। हेल्पलाइन एक बार में 100 कॉल्स ले सकती है। जरूरत को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ा दी जाएगी। हेल्पलाइन के जरिये आयुष मंत्रालय का प्रयास है कि देशभर में कोविड-19 के फैलाव को सीमित किया जाए। उसके इस प्रयास को गैर-सरकारी संस्था प्रोजेक्ट स्टेप-वन सहयोग कर रही है। उल्लेखनीय है कि आयुष प्रणाली प्राचीनतम चिकित्सा प्रणाली है और आज भी लोग इसपर पूरा भरोसा करते हुए इसका उपयोग करते हैं। इसे स्वास्थ्य और आरोग्य के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसे अब देश में औपचारिक रूपसे मान्यता प्रदान कर दी गई है।
कोरोना महामारी के दौरान इन प्रणालियों का उपयोग बढ़ गया है, क्योंकि इनसे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। आयुष प्रणाली असरदार, सुरक्षित, आसानी से उपलब्ध और सस्ती है। इसे कोविड-19 का इलाज करने में कारगर पाया गया है। इसके अतिरिक्त इसकी चिकित्सकीय क्षमता की भी पड़ताल की गई, जिसके आधार पर कई जड़ी-बूटियों से बने दो असरदार नुस्खे सामने आए। पहला नुस्खा आयुष-64 को केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद ने और दूसरा सिद्ध प्रणाली वाला कबसुर कुडीनीर नुस्खा विकसित किया गया। इन दोनों नुस्खों को कोविड-19 के हल्के और कम गंभीर मामलों में कारगर पाया गया है। आयुष मंत्रालय इन दवाओं को प्रोत्साहन दे रहा है, ताकि आम लोगों को इसका फायदा मिल सके।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]