स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत और रूस में संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास 'इंद्र'

बबीना सैन्य स्टेशन में द्विपक्षीय त्रिसेवाओं का प्रशिक्षण शुरु

भारतीय और रूसी सेना के कमांडरों ने की परेड की समीक्षा

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Wednesday 11 December 2019 03:27:33 PM

'indra' joint military exercises in india and russia

झांसी। भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय त्रिसेवाओं के द्वितीय संस्करण का सैन्य युद्धाभ्यास इंद्र-2019 आज से झांसी के बबीना सैन्य स्टेशन में शुरु हो गया है। भारतीय दक्षिणी कमान के स्टाफ अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल डीएस आहूजा और रूस के पूर्वी सैन्य जिले की 5वीं सेना के प्रमुख कमांडर मेजर जनरल सेकोव ओलेग ने उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूपमें परेड की समीक्षा की। यह संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास गोवा और पुणे में भी आयोजित किया जाएगा। इसमें दोनों देशों की संबंधित सेवाओं की मैकेनाइज्ड टुकड़ियां, फाइटर, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एवं नौसेना के जहाज भाग ले रहे हैं। युद्धाभ्यास में भारतीय सेना की ओर से गार्ड रेजिमेंट की टुकड़ी भाग ले रही है। इसका उद्देश्य संयुक्तराष्ट्र के तहत आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में सैनिकों को संयुक्त प्रशिक्षण प्रदान करना है।
सैन्य युद्धाभ्यास इंद्र-2019 भारत-रूस के बीच रणनीतिक संबंधों को और ज्यादा मजबूती प्रदान करेगा। युद्धाभ्यास में आतंकवाद निरोधी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और अभ्यास होंगे। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देश इन परिस्थितियों का मुकाबला करने और संयुक्त अभियानों के लिए अभ्यास और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करने में अपने बहुमूल्य अनुभवों को साझा करेंगे। सैन्य युद्धाभ्यास का समापन 72 घंटे के सत्यापन चरण के साथ होगा, जो आतंकवाद निरोधी परिदृश्य में संयुक्त अभियान चलाने में थल सैनिकों, नौसैनिकों और वायु सैनिकों के कौशल का परीक्षण करेगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]