
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी की दोबारा प्रचंड जीत पर दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों की ओर से बधाईयों का ताता लगा है। गौरतलब है कि सत्रहवीं लोकसभा के चुनाव में भाजपा को सबकी उम्मीदों से भी ज्यादा सफलता मिली है। इस चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से भी ज्यादा यानी तीन सौ दो और एनडीए को तीन सौ के भी...

विकासशील देशों की डब्ल्यूटीओ मंत्रिस्तरीय बैठक आज नई दिल्ली में हुई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु की मेजबानी में रात्रिभोज के साथ कल शाम मंत्रिस्तरीय बैठक की शुरुआत हुई थी, जिसमें विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक रॉबर्टो अजेवेडो भी उपस्थित थे। सुरेश प्रभु ने रात्रिभोज के...

अमरीका के नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन माइकल रिचर्डसन 14 मई तक भारत की सरकारी यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमरीका के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को और मजबूत बनाने एवं नौसैनिक सहयोग की नई संभावना तलाशना है। एडमिरल जॉन एम रिचर्डसन के आज राजधानी दिल्ली पहुंचने पर नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने उनकी जोरदार...

बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली से जुड़े अहम मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा के लिए विश्व व्यापार संगठन की मंत्रिस्तरीय बैठक का उद्घाटन सत्र आज नई दिल्ली में शुरु हुआ। दो दिवसीय इस बैठक में विकासशील और बेहद कम विकसित देशेां के प्रतिनिधिमंडल हिस्सा ले रहे हैं। भारत सरकार के वाणिज्य सचिव डॉ अनूप वाधवन ने प्रतिनिधिमंडल...

भारतीय चुनाव आयोग के चुनाव आगंतुक कार्यक्रम के हिस्से के रूपमें विश्वभर के 20 चुनाव प्रबंधन निकायों के 65 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों ने 17वें लोकसभा चुनाव का अवलोकन किया। विश्व के 20 प्रमुख देशों ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, बोस्निया और हर्ज़ेगोविना, फिजी, जॉर्जिया, केन्या, कोरिया गणराज्य, किर्गिस्तान, मलेशिया, मैक्सिको,...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने वियतनाम की उपराष्ट्रपति डांग थी न्गोक थिन्ह, नेशनल असेम्बली की अध्यक्ष गुयेन थी किम नगन और वियतनाम के कई अन्य शीर्ष नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर उच्चस्तरीय वार्ता की और सम्मान भोज में भाग लिया। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति वियतनाम की चार दिवसीय सरकारी यात्रा पर हैं। उन्होंने...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू वियतनाम की अपनी चार दिवसीय सरकारी यात्रा पर वियतनाम की राजधानी हनोई में हैं, जहां उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। भारत और वियतनाम के संबंधों को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष से भी ज्यादा पहले...

भारतीय नौसेना के जहाज कोलकाता और शक्ति ने 3 मई से 9 मई के दौरान दक्षिण चीन सागर में जापान, फिलीपींस और अमेरिका के नौसेना जहाजों के साथ समूह यात्रा की। इस समूह यात्रा में भारत के मिसाइल विध्वंसक आईएनएस कोलकाता और बेड़े को सहायता पहुंचाने वाला जहाज आईएनएस शक्ति, जापान के हेलीकॉप्टर कैरियर जेएमएसडीएफ ईजूमो और मिसाइल विध्वंसक...

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने कोच्चि में विश्व सीमा शुल्क संगठन के एशिया प्रशांत क्षेत्र के सीमा शुल्क प्रशासन के क्षेत्रीय प्रमुखों की बैठक आयोजित की है, जो आज और कल तक चलेगी। गौरतलब है कि भारत को 1 जुलाई 2018 को दो वर्ष की अवधि के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र का वाइस चेयर बनाया गया है। बैठक में विश्व सीमा शुल्क...

भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त सैयद मुअज्जम अली और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के सलाहकार डॉ गौहर रिज़वी के नेतृत्व में राजधानी दिल्ली आए प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जीवन और...

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय और 11 अफ्रीकी देशों के भारतीय उच्चायोगों तथा दूतावासों ने इस 3 एवं 6 मई को अफ्रीका के भारतीय कारोबारी समुदाय के साथ डिजिटल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संवाद किया। भारतीय समुदाय के साथ संवादों का आयोजन तंजानिया, युगांडा, केन्या, जाम्बिया, मॉरीशस, नाइजीरिया, मोजाम्बिक, घाना, दक्षिण अफ्रीका,...

भारत और अमरीका के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय व्यापार बैठक हुई, जिसकी सहअध्यक्षता भारत सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु और अमरीका के वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने की। सुरेश प्रभु और विल्बर रॉस ने व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में भारत और अमरीका के बीच मजबूत, सुदृढ़ और प्रगाढ़...

संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री सेफ बिन जायद अल नहायन ने 29वें अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर यूएई के संस्कृति एवं बौद्धिक विकास मंत्री नौरा बिंत मोहम्मद अल काबी, भारतीय राजदूत नवदीप सूरी और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष प्रोफेसर गोविंद प्रसाद...

नौसेना की 70वीं वर्षगांठ पर भारतीय नौसेना के कोलकाता और शक्ति जहाज अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा में भाग लेने के लिए चीन के तटीय शहर किंगदाओ बंदरगाह पर पहुंच गए हैं। भारतीय नौसेना के जहाजों के प्रवेश पर चीन ने 21 तोपों की सलामी दी। इन जहाजों का उत्तर समुद्री बेड़े के अधिकारियों ने भी स्वागत किया। इस अवसर पर नौसेना के बैंड...

भारत के पड़ोसी और मित्र देश श्रीलंका में धार्मिक उत्सव ईस्टर के दौरान सिलसिलेवार किए गए आठ ताबड़तोड़ आतंकवादी बम धमाकों की दुनियाभर में बेहद कड़े शब्दों में निंदा हो रही है। श्रीलंका में बम धमाकों में मरने वालों की संख्या तीन सौ के पार चली गई है। श्रीलंका में भयावह स्थिति को देखते हुए देश में आपातकाल लागू कर दिया गया...