स्वतंत्र आवाज़
word map
साहित्य संसार
बिरसा मुंडा पर पुस्तक विमोचन

बिरसा मुंडा पर पुस्तक विमोचन

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल की पुस्तक बिरसा मुंडा जनजातीय नायक का विमोचन किया और कहाकि यह पुस्तक भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में वनवासियों के योगदान को सामने लाने का एक व्यापक प्रयास है। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय स्मृति में स्वतंत्रता के गुमनाम नायकों की कहानी को अंकित करने का प्रयास करने केलिए प्रोफेसर आलोक चक्रवाल की सराहना की। उन्होंने कहाकि इस तरह के प्रयास और लोगों को ऐसी कहानियों को सामने लाने केलिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी भी उपस्थित थीं।