स्वतंत्र आवाज़
word map
साहित्य संसार
संस्कार भारती का कवयित्री सम्मेलन

संस्कार भारती का कवयित्री सम्मेलन

लखनऊ। संस्कार भारती जानकीपुरम की ओर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस गर्ल्स कॉलेज अलीगंज लखनऊ में कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूपमें उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकेडमी की अध्यक्ष डॉ पूर्णिमा पांडेय, संस्कार भारती अवधप्रांत की संरक्षिका प्रोफेसर कमला श्रीवास्तव और विद्यांत कॉलेज के असोसिएट प्रोफेसर डॉ विजय कर्ण ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय की प्राधानाचार्या अनुराधा तिवारी ने व्यक्तित्व विकास के लिए छात्राओं का काव्यकला से जुड़ने का आह्वान किया। संस्कार भारती जानकीपुरम की अध्यक्ष कनक वर्मा ने कन्या भ्रूण हत्या पर भावुक कविता का सरस पाठ किया। अंजना मिश्रा, रमा जैन, अंजू भारती, उषा सिन्हा ने भी कविताओं के माध्यम से देश-समाज की गतिविधियों का उल्लेख किया। इस अवसर पर विजयलक्ष्मी नवल को सम्मानित किया गया। इस दौरान कमलेश मौर्य मृदु, पद्मकांत शर्मा प्रभात, डॉ विद्या बिंदु सिंह, भास्कर शर्मा, अंजनी कुमार सिंह रघुवंशी, रूपाली शर्मा और सुमन शर्मा उपस्थित थीं।