स्वतंत्र आवाज़
word map

पूर्वोत्तर भारत में वसंत प्रवास पर अमूर फाल्कन!

वनमंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर साझा किए अमूर फाल्कन के फोटो

मणिपुर में उनके प्रवास स्थल चिउलुआन पर लगाया सैटेलाइट टैग

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 16 May 2026 01:49:00 PM

amur falcon

इंफाल/ नई दिल्ली। पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर पूर्वोत्तर भारत में वसंत प्रवास पर आए मनमोहक पक्षी अमूर फाल्कन के फोटोग्राफ साझा किए हैं। भूपेंद्र यादव ने साझा कियाकि एक दशक से प्रयासों केतहत नवंबर 2025 में मणिपुर के तामेंगलोंग ज़िले में उनके पड़ाव स्थल चिउलुआन पर तीन अमूर फाल्कन को सैटेलाइट टैग लगाया गया। दक्षिणी अफ्रीका में अपने गैर-प्रजनन क्षेत्रोंमें चार महीने से ज़्यादा समय बिताने केबाद इनमें से दो अमूर फाल्कन अपने वसंत प्रवास पर हैं और भारत के रास्ते सुदूर-पूर्वी एशिया में अपने प्रजनन क्षेत्र में लौट रहे हैं। सोमालिया से पूर्वोत्तर भारत केलिए उन्होंने छह दिन में लगभग 6000 किलोमीटर की बिना रुके उड़ान भरी।
वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर साझा कियाकि 'अलंग' नाम की एक टैग लगी युवा मादा अमूर फाल्कन इस समय भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रही है और अरब सागर को पार कर रही है, उसने सोमालिया से अपनी यात्रा शुरू की थी। उन्होंने साझा कियाकि फिलहाल अनुकूल हवाओं के चलते अमूर फाल्कन की यह समुद्री यात्रा तीन दिन में बिना रुके पूरी हो जाएगी। उन्होंने साझा कियाकि इस अद्भुत छोटे शिकारी पक्षी, जो एक लंबी दूरी का अंतर-गोलार्ध प्रवासी है, के बारेमें कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं, जो पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को इसके प्रबंधन और संरक्षण प्रयासों को दिशा प्रदान कर रही हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]