स्वतंत्र आवाज़
word map

देश दुनिया में योग दिवस की तैयारियां!

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर बहुभाषी पुस्तिका जारी

योग और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रामाणिक जानकारी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 26 May 2026 05:56:42 PM

multilingual booklet on international yoga day 2026

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की देशभर और दुनिया में तैयारियां जोरों पर हैं। आयुष मंत्रालय ने हितधारकों केलिए इस आयोजन के व्यापक संसाधन के रूपमें आईडीवाई हैंडबुक 2026 (विवरण पुस्तिका) प्रस्तुत की है। आयोजकों, संस्थानों, योग अभ्यासकर्ताओं, सरकारी एजेंसियों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक समूहों के सहयोग से तैयार यह बहुभाषी विवरणिका, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामान्य योग अभ्यासक्रम, मंत्रालय की पहल और सार्वजनिक भागीदारी से संबंधित आवश्यक जानकारी की सुलभ संदर्भ पुस्तिका है। अंग्रेजी, हिंदी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध यह पुस्तिका अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामान्य योग अभ्यासक्रम, मंत्रालय की प्रमुख पहलों और वर्ष 2026 से संबंधित आयोजन में भाग लेने संबंधी जानकारी का एकल संदर्भ स्रोत है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहुभाषी पुस्तिका के प्रकाशन का उद्देश्य योग और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित प्रामाणिक जानकारी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराकर इसकी सुलभता बढ़ाना और व्यापक भागीदारी केलिए प्रोत्साहित करना है। यह शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों, नागरिक समाज संगठनों और योग गतिविधियों के आयोजन में शामिल सामुदायिक समूहों सहित देशभर के हितधारकों केलिए सहायक है। यह पुस्तिका वर्ष 2026 केलिए नियोजित प्रमुख पहलों की रूपरेखा सहित वर्ष 2014 में संयुक्तराष्ट्र द्वारा प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास योग को अपनाए जाने केबाद से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विकास का संक्षिप्त विवरण प्रदान करती है। इसमें योग संगम, हरित योग, योग समावेश, योग पार्क और योग अनप्लग्ड (आयुष मंत्रालय की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत आरंभ की गई प्रमुख युवाकेंद्रित पहल, जिसका उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली केबीच अगली पीढ़ी को योग केप्रति आकर्षित करना और इसे उनके दैनिक जीवन का सहज, गतिशील तथा सुलभ हिस्सा बनाना है) जैसे मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों का विवरण दिया गया है, साथही इसमें 21 जून 2026 तक की निर्धारित गतिविधियों की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
सूचना के स्रोत केसाथ ही यह पुस्तिका व्यावहारिक डिजिटल टूलकिट का काम भी करती है। इसमें क्यूआर कोड और निर्देशात्मक सामग्रियों के लिंक दिए गए हैं, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में सामान्य योग अभ्यासक्रम (कॉमन योगा प्रोटोकॉल) वीडियो शामिल हैं। इससे देशभर में लोग आसानी से मानकीकृत योग मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। पुस्तिका में विभिन्न जन सहभागिता गतिविधियों और भागीदारी के अवसरों की भी जानकारी दी गई है, जिसमें माईगॉव माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताएं शामिल हैं। यह लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में सक्रियता से भागीदारी केलिए प्रोत्साहित करती है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]