स्वतंत्र आवाज़
word map
साहित्य संसार
कहानी संग्रह दिल्ली की बुलबुल

कहानी संग्रह दिल्ली की बुलबुल

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में एक समारोह में अपर मुख्य सचिव डॉ अनिता भटनागर जैन की कहानी संग्रह दिल्ली की बुलबुल का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव राजीव कुमार, जल निगम के अध्यक्ष जी पटनायक, उत्तर प्रदेश नगरपालिका वित्तीय संसाधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव राज्यपाल जूथिका पाटणकर, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग नवनीत सहगल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। यह कहानी संग्रह पर्यावरण एवं नैतिकता पर आधारित लघु कहानियों का संग्रह है, जिसे डॉ अनिता भटनागर जैन ने अपनी माँ वीना भटनागर को समर्पित किया है। कहानी संग्रह का प्रकाशन विद्या प्रकाशन मंदिर नई दिल्ली ने किया है।