स्वतंत्र आवाज़
word map

सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम की गौरवशाली यात्रा

एयर फोर्स स्टेशन बीदर में उत्कृष्टता के 30 वर्ष पर हवाई प्रदर्शन

वायुसेना प्रमुख मार्शल एपी सिंह ने भी टीम के साथ उड़ान भरी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Thursday 28 May 2026 01:51:16 PM

the glorious journey of the surya kiran aerobatic team

बीदर (कर्नाटक)। भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित फॉर्मेशन एरोबेटिक टीम सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने एयर फोर्स स्टेशन बीदर में अपनी 30वीं वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर सटीक एरोबेटिक्स और असाधारण विमानन कौशल से राष्ट्र को प्रेरित करने के तीन गौरवशाली दशकों का स्मरण किया गया। ज्ञातव्य हैकि भारतीय वायुसेना अकादमी से पास आउट होनेवाले पायलटों को लड़ाकू इकाइयों में जाने से पहले कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित भारतीय वायुसेना के प्रमुख उड़ान प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित किया जाता है।
वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल एपी सिंह और प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल एस श्रीनिवास ने एक विशेष आकर्षण के रूपमें सीएएस और एओसी इन चीफ केसाथ स्मारक हवाई प्रदर्शन के दौरान टीम केसाथ उड़ान भरी। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने अपनी गौरवशाली यात्रा के दौरान जिन बहादुर सदस्यों को खोया, उनकी याद में भावपूर्ण हॉलो डायमंड की आकृति में उड़ान भरी। यह श्रद्धांजलि टीम की गहरी एकजुटता, साहस और अटूट भावना को दर्शाती है। सन् 1996 में बीदर में स्थापित होने केबाद से टीम ने भारत और विदेशों में लाखों लोगों को 800 से अधिक हवाई प्रदर्शनों से मंत्रमुग्ध किया है, जो भारतीय वायुसेना के गौरव, सटीकता और व्यावसायिकता का प्रतीक हैं। अपने प्रतिष्ठित लाल और सफेद रंग में रंगे हॉक एमके-132 विमान को उड़ाते हुए एसकेएटी पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है और अपने आदर्श वाक्य ‘सदैव सर्वोत्तम हमेशा सर्वश्रेष्ठ’ को कायम रखे हुए है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]