स्वतंत्र आवाज़
word map

नीदरलैंड ने चोल काल की खोई विरासत लौटाई

भारत में चोल काल की महिमा दर्शातीं चोल युग की तांबे की प्लेटें!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को आभार जताया

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 18 May 2026 11:46:45 AM

netherlands returns lost heritage from the chola era

एम्स्टर्डम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान नीदरलैंड ने भारत को 11वीं सदी की चोल युग की ऐतिहासिक ‘अनाइमंगलम कॉपर प्लेट्स’ लौटाई हैं। चोल युग की तांबे की प्लेटें भारत में चोल काल की महिमा दर्शाती हैं, ये उस वादे को दिखाती हैं, जो सम्राट राजेंद्र चोल I को उनके पिता राजराजा चोल I से ज़ुबानी मिली थीं। ये चोलों की शान का बखान करती हैं। चोल युग की कॉपर प्लेट्स में 21 बड़ी और 3 छोटी प्लेट्स का कलेक्शन है। नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहाकि यह हर भारतीय केलिए खुशी का पल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने कहाकि भारतीय होने के नाते हमें चोलों की संस्कृति और अपनी नौसेना की ताकत पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहाकि मैं नीदरलैंड्स सरकार और खासकर लेडेन यूनिवर्सिटी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसने 19वीं सदी केबीच के समय से इन कॉपर प्लेट्स को संभालकर रखा है। चोल युग की कॉपर प्लेट्स पर ज़्यादातर लिखावट तमिल भाषा में खुदी हुई है, जो दुनिया की सबसे खूबसूरत भाषाओं में से एक है। नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब अर्नोल्डस एड्रियानस जेटेन को इसके लिए आभार व्यक्त किया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]