स्वतंत्र आवाज़
word map

जनरल केवी कृष्ण राव पर स्मारक व्याख्यान

राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध आयामों पर गहन विचार-विमर्श

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने दिया मुख्य भाषण

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 8 October 2018 02:46:52 PM

memorial lecture on general kv krishna rao

नई दिल्ली। जनरल केवी कृष्ण राव स्मारक व्याख्यान का कल नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में विख्यात राजनयिक जी पार्थसारथी आईएफएस ने उद्घाटन किया। उन्होंने 'भारत की सुरक्षा एवं विदेश नीति चुनौतियों' पर व्याख्यान दिया और वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य की पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय सुरक्षा के विविध आयामों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जनरल केवी कृष्ण राव स्मारक व्याख्यान का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा की उभरती चुनौतियों से संबंधित विषयों पर प्रमुखता से विचार-विमर्श किया जाएगा। सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने मुख्य भाषण दिया और राष्ट्र निर्माण में जनरल केवी कृष्ण राव की भूमिका को रेखांकित किया।
जनरल केवी कृष्ण राव स्मारक व्याख्यान पर वीर महार सैनिकों की बहादुरी को चित्रित करती हुई एक सैन्य धुन 'शंखनाद' भी राष्ट्र को समर्पित की गई। व्याख्यान में वर्तमान में कार्यरत एवं पूर्व सैनिक समुदाय ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि जनरल कोटिकालपुडी वेंकट कृष्ण राव, जिन्हें केवी कृष्ण राव के नाम से जाना जाता है, वे भारतीय सेना के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, मणिपुर एवं त्रिपुरा के गवर्नर भी रहे। उनको 1942 में भारतीय सेना में कमीशन किया गया था। एक युवा अधिकारी के रूपमें उन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बर्मा, उत्तर पश्चिम फ्रंटियर और बलूचिस्तान में उल्लेखनीय सेवा की। उन्होंने 1947-48 में जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ पहले युद्ध में भाग लिया था। जनरल कृष्ण राव को 1 जून 1981 को सेनाध्यक्ष के रूपमें नियुक्त किया गया था।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]