
भारत सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा के बीच में अगले 10 वर्ष के लिए एक समझौता हुआ है। दोनों संस्थान अपने संबंधित संगठनों जैसे भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद, भारतीय वन्यजीव संस्थान, भारतीय वन सर्वेक्षण, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी एवं वन शिक्षा...

सीएसआईआर-एनबीआरआई लखनऊ ने अपने संस्थापक प्रोफेसर कैलाशनाथ कौल की स्मृति में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया, जिसमें भाभा परमाणु अनुसंधान संस्थान के भूतपूर्व निदेशक प्रोफेसर एसके आप्टे मुख्य अतिथि के रूपमें शामिल हुए। गौरतलब है कि पद्मभूषण से सम्मानित प्रोफेसर कैलाशनाथ कौल एक महान भारतीय वनस्पति शास्त्री, प्रकृतिप्रेमी...

भारत के प्रक्षेपणयान पोलर सैटेलाइट लांच व्हिकल पीएसएलवी-सी44 ने माइक्रोसैट-आर और कलामसैट-वी2 को उनकी निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है। पीएसएलवी-सी44 ने 24 जनवरी को सतीश धवन स्पेस सेंटर एसएचएआर श्रीहरिकोटा के फर्स्ट लांच पैड से 46वीं उड़ान भरी और लगभग 13 मिनट 26 सेकंड के बाद माइक्रोसैट-आर को 274 किलोमीटर...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने कहा है कि चन्द्रयान-2 25 मार्च-30 अप्रैल के बीच लांच किया जाएगा। डॉ के सिवन ने दिल्ली में मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि इसरो ने इस वर्ष 32 मिशनों की योजना बनाई है। इसरो के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इनमें गगनयान परियोजना,...

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने दूरदर्शन और प्रसार भारती के साथ मिलकर आज दिल्ली में एक कार्यक्रम में विज्ञान संचार के क्षेत्र में दो पहलों ‘डीडी साइंस’ और ‘इंडिया साइंस’ की शुरुआत की। डीडी साइंस दरअसल दूरदर्शन न्यूज़ चैनल पर एक घंटे का स्लॉट है, जिसका प्रसारण सोमवार से शनिवार तक सायं 5 बजे से सायं...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन डॉ के सिवन ने इसरो मुख्यालय बैंगलुरू में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वर्ष 2018 में भारत के अंतरिक्ष विकास कार्यक्रमों में इसरो की उपलब्धियों को रेखांकित किया और राष्ट्र निर्माण में लॉन्च व्हीकल, सैटेलाइट और इनके अनुप्रयोगों पर चर्चा की। डॉ के सिवन ने चंद्रयान-2 समेत अन्य...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जालंधर में 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में ‘जय अनुसंधान’ के साथ उद्घाटन व्याख्यान दिया। उन्होंने विज्ञान कांग्रेस की विषयवस्तु ‘भावी भारतः विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की असली ताकत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को लोगों के साथ जोड़ने में है। प्रधानमंत्री...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कक्षा की एक परिक्रमा से अधिकतम सात दिन की मिशन अवधि में भू-केंद्रित कक्षा में भारतीय मानव अंतरिक्ष विमान क्षमता वाले गगनयान कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि इसरो ने मानव अंतरिक्ष विमान मिशन के लिए अधिक से अधिक आवश्यक बुनियादी टेक्नोलॉजी...

आंध्र प्रदेश में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के जियोसिनक्रोनस सेटेलाइट लांच व्हेकिल ने सफलतापूर्वक जीसैट-7ए को लांच किया। लांच के समय इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवान के नेतृत्व में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक एस सोमनाथ, यूआर राव उपग्रह केंद्र के निदेशक...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीसैट-11 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन-इसरो को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि भारत के सबसे वजनी, बड़े और अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-11 हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम का एक प्रमुख मील का पत्थर है, जो दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़कर करोड़ों भारतीयों के जीवन में बड़ा...

सीएसआईआर-नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट और इंडियन सोसाइटी ऑफ प्लांट फिजियोलॉजी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर लखनऊ में संयुक्त रूपसे आयोजित चौथे इंटरनेशनल प्लांट फिजियोलॉजी कांग्रेस में आज विशिष्ट व्याख्यान सत्र एवं पोस्टर सत्र में विभिन्न शोधार्थियों ने 400 से अधिक पोस्टरों के माध्यम से अपने शोध कार्यों...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि इस बात को समझते हुए कि 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु के लोगों की है, देश को युवा और शिक्षित लोगों की प्रतिभा एवं कौशल का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी भारत और एल्सवियर पुरस्कार 2018 प्रदान करने के दौरान जनसमूह को संबोधित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियोसिंक्रोनस उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्कIII यानी जीएसएलवी एमके III-डी2 के द्वारा जीएसएटी-29 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश में कहा कि जीएसएटी-29 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर अपने वैज्ञानिकों को मैं हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में अपनी विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बातचीत की। यह परिषद विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार से संबंधित सभी विषयों पर प्रधानमंत्री को सलाह देती है और इन विषयों पर प्रधानमंत्री के विजन के क्रियांवयन की निगरानी करती है। परिषद के सदस्यों ने विज्ञान...

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान केंद्र के 53वें वार्षिक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में श्यामल, सुमित्रा दीक्षित, डी उपाध्याय,...