
अटल टिंकरिंग लैब मैराथन 2018 में अविष्कार करने वाले छात्रों के एक समूह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की। नवोन्मेष करने वाले छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि इन छात्रों का चयन देशभर के 2700 स्कूलों के करीब 50,000 छात्रों में से सर्वश्रेष्ठ अविष्कारकों के रूपमें...

सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रो बायल टेक्नोलॉजी चंडीगढ़ ने सहयोगपूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे के साथ एक समझौता किया है। समझौते से दोनों संस्थानों के अनुसंधानकर्ताओं और प्राध्यापकों के बीच विचारों का आदान-प्रदान, नई जानकारी के विकास और उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान में मदद...

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने 'डीआरडीओ-एकेडमिया इंटरैक्शन फॉर इंप्रूवमेंट इन फ्यूचर टेक्नोलॉजीज' विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य देश में उपलब्ध अकादमिक विशेषज्ञता का लाभ उठाना और शिक्षाजगत के साथ तालमेल बढ़ाना था। कार्यशाला में सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने के लिए...

पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव जैसे मेगा आयोजन देश में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होंगे। कोलकाता में 5वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाया...

केंद्रीय परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 11वें परमाणु ऊर्जा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि देश होमी भाभा के सपनों को साकार करने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि होमी भाभा कहा करते थे कि भारत की परमाणु ऊर्जा शांतिपूर्ण कार्यों के लिए है। डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार विभिन्न...

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने तीन स्टार्टअप्स और 16 भारतीय कंपनियों के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के 30 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह करार गोवा में चल रहे वाइब्रेंट गोवा ग्लोबल एक्सपो एंड समिट 2019 के मौके पर किए गए। यह एक्स्पो 19 अक्टूबर तक गोवा विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। डीआरडीओ...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ भवन नई दिल्ली में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के निदेशकों के 41वें सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। रक्षामंत्री ने इस अवसर पर कहा कि डीआरडीओ ने देश के रक्षा बलों को मजबूत बनाया है। उन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष...

केंद्रीय संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भू-विज्ञान, खनन और संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के 22 वैज्ञानिकों को वर्ष 2018 के राष्ट्रीय भू-विज्ञान सम्मान प्रदान किए। प्रह्लाद जोशी ने इस अवसर पर कहा कि भू-विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाले पेशेवरों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच तालमेल...

ओडिशा समुद्रतट पर एसयू-30 एमकेआई से हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल ‘अस्त्र’ का परीक्षण सफल हुआ। परीक्षण के लिए आज एसयू-30 एमकेआई से मिसाइल को लांच किया गया। मिसाइल ने हवा में लक्ष्य पर सटीक वार किया। इससे हवा से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल की क्षमता प्रदर्शित हो गई। तय मानकों के आधार पर मिशन का प्रोफाइल तैयार...

यद्यपि इसरो मुख्यालय के नियंत्रण केंद्र से चंद्रयान-2 मिशन का संपर्क टूट गया है और इससे हिंदुस्तान को थोड़ी निराशा हुई है तथापि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हमारी अंतरिक्ष पर यात्रा जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-2 मिशन की संभावित सफलता को देखने के लिए इसरो के मुख्यालय पर मौजूद थे। वे चंद्रयान-2...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने चंद्रयान-2 के चंद्रमा की कक्षा में पहुंच जाने पर बेंगलुरु में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि भारत का दूसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की कक्षा में पहुंचकर चंद्रयान-2 ने एक प्रमुख उपलब्धि...

सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ में पद्मश्री डॉ एसआर रंगनाथन का जयंती समारोह मनाया गया। चेन्नई में 9 अगस्त 1892 को जन्मे डॉ एसआर रंगनाथन को भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक के रूपमें जाना जाता है। वह भारत में पुस्तकालय आंदोलन के प्रणेता थे। उन्होंने भारत के विभिन्न राज्यों के पुस्तकालय एक्ट का मसौदा...

इसरो के संस्थापक और जनक डॉ विक्रम साराभाई की जयंती का शताब्दी समारोह आज अहमदाबाद में इसरो, अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग के अधिकारियों और साराभाई परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शुरु हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि यह डॉ विक्रम साराभाई को सही...

भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ विक्रम साराभाई के शताब्दी वर्ष समारोह के अंग के रूपमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पत्रकारिता में दो श्रेणियों के पुरस्कारों की स्थापना की है। इसरो ने अंतरिक्ष विज्ञान, अनुप्रयोगों और अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने वाले पत्रकारों को मान्यता देने और पुरस्कृत...

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान और केंद्रीय विद्यालय संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम ‘जिज्ञासा’ के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय गोमतीनगर लखनऊ के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने संस्थान का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने संस्थान की प्रमुख सुविधाओं और प्रयोगशाला पादपालय, अभिदर्शन, इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी...