स्वतंत्र आवाज़
word map

डॉ नीति कुमार को विज्ञान में उत्कृष्टता सम्मान

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह में राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

सीएसआईआर-सीडीआरआई लखनऊ में हैं वैज्ञानिक

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 24 February 2020 12:25:00 PM

dr. niti kumar awarded excellence in science

नई दिल्ली। सीएसआईआर-सीडीआरआई लखनऊ के मॉलिक्यूलर पैरासिटोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी प्रभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नीति कुमार को एसईआरबी महिला उत्कृष्टता सम्मान-2020 के लिए चुना गया है। उन्हें 28 फरवरी को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। गौरतलब है कि यह सम्मान 40 वर्ष से कम आयु की महिला वैज्ञानिक को दिया जाता है, जिन्हें विभिन्न राष्ट्रीय अकादमियों से सम्मान प्राप्त हुआ है।
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड की ओर से महिला शोधकर्ताओं को 3 वर्ष के लिए 5 लाख प्रतिवर्ष के अनुसंधान अनुदान की सहायता दी जाती है। वैज्ञानिक डॉ नीति कुमार का अनुसंधान समूह मलेरिया के लिए वैकल्पिक दवा लक्ष्यों के अन्वेषण के लिए मानव मलेरिया परजीवी में प्रोटीन गुणवत्ता नियंत्रण मशीनरी को समझने की कोशिश कर रही हैं। डॉ नीति कुमार को इनोवेटिव यंग बायोटेक्नोलॉजिस्ट अवार्ड-2015, भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी द्वारा आईएनएसए मेडल फॉर यंग साइंटिस्ट-2010 आदि पुरस्कार और सम्मान भी प्राप्त हुए हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]