राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अलचिकि लिपि शताब्दी महोत्सव का नई दिल्ली में उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने अलचिकि लिपि के 100 वर्ष होने पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया, साथही संताल समुदाय के 10 विशिष्ट व्यक्तियों को संताली लोगों केबीच अलचिकि लिपि के व्यापक उपयोग को बढ़ावा देने केलिए सम्मानित...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के बेंगलुरु परिसर में स्थापित मिसाइल एकीकरण सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने आकाश तृतीय एवं चतुर्थ रेजिमेंट की युद्ध प्रणालियों को झंडी दिखाई और अत्याधुनिक माउंटेन फायर कंट्रोल रडार का भी अनावरण किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उत्कृष्टता केंद्र पुणे...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों की सेवा के अटूट संकल्प और नागरिक देवो भव: की पावन भावना केसाथ आज ‘सेवा तीर्थ’ को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहाकि सेवा तीर्थ कर्तव्य, करुणा और राष्ट्र प्रथम केलिए हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने शुभकामना कीकि सेवा तीर्थ हमेशा कर्तव्य,...
भारतीय डाक विभाग 8 मार्च को गोवा डिवीजन में अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्कूली बच्चों केबीच रचनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और पत्र लेखन कला को बढ़ावा देने केलिए यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की वार्षिक वैश्विक पहल के हिस्से के रूपमें आयोजित की जा रही है। गोवा डिवीजन का डाक विभाग...
इस वर्ष भारतीय गणतंत्र दिवस पर कच्छ के सफेद रण पर दुनिया के सबसे विशाल खादी तिरंगे का भव्य एवं दिव्य प्रदर्शन किया गया। कच्छ का सफेद रण, जहां धरती और आकाश मानो एकदूसरे में विलीन होते दिखाई देते हैं, वह केवल प्राकृतिक आश्चर्य का स्थल नहीं, बल्कि नए भारत के बदलते आत्मविश्वास का सजीव प्रतीक बन चुका है। खादी तिरंगे का प्रदर्शन...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बजट 2026-27 में रक्षाक्षेत्र को 7.85 लाख करोड़ रुपये आवंटित करने केलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा हैकि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता केबाद यह बजट देश की एक मजबूत और फुलप्रूफ सुरक्षा प्रणाली बनाने के सरकार के संकल्प को और मजबूत बनाता है। एक्स पर एक पोस्ट में साझा करते...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीगुरु संत रविदास महाराज की 649वीं जन्म जयंती पर आज उन्हें श्रद्धापूर्वक नमनकर याद किया। प्रधानमंत्री ने कहाकि श्रीगुरु संत रविदास के विचारों में यर्थाथ, न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो हमारी जनकल्याणकारी योजनाओं के मूल में है। नरेंद्र मोदी ने कहाकि संत रविदास ने सामाजिक समरसता...
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास यानी उम्मीद केंद्रीय पोर्टल के जरिए वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी, जनहितैषी और जवाबदेह बनाने के अपने निरंतर प्रयासों केतहत दो अतिरिक्त मॉड्यूल-वक्फ सर्वेक्षण और वक्फ संपत्ति पट्टा मॉड्यूल लॉंच किए हैं। सर्वेक्षण...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद परिसर में 2026 के बजटसत्र के प्रारंभ से पूर्व मीडिया से कहा हैकि राष्ट्रपति का अभिभाषण 140 करोड़ नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति, उनके परिश्रम का प्रमाण और युवाओं की आकांक्षाओं का सटीक प्रतिबिंब है। उन्होंने कहाकि राष्ट्रपति ने सत्र और वर्ष 2026 की शुरुआत में ही सांसदों के समक्ष कई मार्गदर्शक...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करियाप्पा परेड ग्राउंड दिल्ली में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित किया, जिसका विषय है-'राष्ट्र प्रथम-कर्तव्यनिष्ठ युवा', जो भारत के युवाओं में कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने एनसीसी, एनएसएस कैडेटों, झांकी कलाकारों, राष्ट्रीय रंगशाला के साथियों...
केंद्रीय वाणिज्य उद्योग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने नए आधार ऐप को राष्ट्र को समर्पित किया, जो जनहित में पहचान सत्यापन के क्षेत्रमें एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का विकसित नया आधार ऐप अगली पीढ़ी का मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे आधार संख्याधारकों...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में कहा हैकि आजके मतदाता भारत के भविष्य के निर्माता हैं और विश्वास जतायाकि देश के सभी मतदाता जिम्मेदारी से अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करेंगे और राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने कहाकि भारत में मतदाताओं की संख्या...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा हैकि दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है और हमारे युवाओं को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूपसे मजबूत और हर चुनौती का सामना करने केलिए तैयार रहना चाहिए। राजनाथ सिंह ने युवाओं से कहाकि वे उन बहादुर और समर्पित एनसीसी कैडेटों से प्रेरणा लें, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर...
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के वितरण केलिए विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर एएससी अर्जुन एक ह्यूमनॉइड रोबोट को तैनात किया है। यह तैनाती भारतीय रेलवे नेटवर्क पर अपनी तरह की पहली पहल है, यह जन हितैषी और सुरक्षा उन्मुख प्रौद्योगिकियों को अपनाने केप्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।...
भारतीय रेलवे की 'एक स्टेशन एक उत्पाद' पहल स्थानीय शिल्प कौशल को बढ़ावा देने केलिए एक सशक्त मंच के रूपमें उभरी है। यह देशभर में जमीनी स्तरपर उद्यमिता को बढ़ावा दे रही है, इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को भारत की समृद्ध क्षेत्रीय विविधता के जीवंत प्रदर्शन केंद्रों में बदलना है और ऐसा ही तेनकासी रेलवे स्टेशन तमिलनाडु में...

मध्य प्रदेश

















