
भारतीय रेल सेवा के 2018 बैच के 255 प्रोबेशनर्स ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में प्रोबेशनर्स का स्वागत करते हुए उनको भारतीय रेल की विभिन्न सेवाओं में चयन केलिए बधाई दी। राष्ट्रपति ने प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए कहाकि युवा अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझना,...

भारतीय रेल सेवा की शीर्ष अधिकारी जया वर्मा सिन्हा भारतीय रेल बोर्ड की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त की गई हैं। इस पद पर नियुक्त होने वाली जया वर्मा सिन्हा पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने आज रेल भवन दिल्ली में अपना नया पदभार संभाल लिया है। इससे पहले कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जया वर्मा सिन्हा की नियुक्ति...

केंद्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहाकि जीवन केलिए जल बुनियादी आवश्यकता है और जल संसाधन प्रबंधन हमेशा से सभी पीढ़ियों केलिए महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। उन्होंने जल अभियांत्रिकी...

केंद्रीय सचिवालय सेवा के फोरम और सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के जरिए सीधी भर्ती से आए कार्मिकों सहित केंद्रीय सचिवालय कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूपसे केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से व्यक्तिगत रूपसे रुचि लेने और पिछले महीने सहायक अनुभाग अधिकारियों...

भारतीय विदेश सेवा में 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजधानी नई दिल्ली में उनके आवास 7 लोककल्याण मार्ग पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों केसाथ विस्तृत बातचीत की और उनसे सरकारी सेवा में शामिल होने के बादसे अबतक के उनके अनुभव के बारेमें जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षु...

भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के प्रोबेशनरों और भारतीय रक्षा संपदा सेवा के 2018-22 बैच के अधिकारियों एवं प्रोबेशनरों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने दोनों सेवाओं के प्रोबेशनरों और अधिकारियों का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया और कहाकि प्रशासनिक सेवा के रूपमें उनकी यात्रा ऐसे समय में शुरू हुई है, जब...

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूपमें अनिल कुमार लाहोटी ने पदभार संभाल लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1 जनवरी 2023 से अनिल कुमार लाहोटी की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेलवे बोर्ड के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी थी। गौरतलब हैकि उन्होंने 17 दिसंबर 2022 को रेलवे बोर्ड में सदस्य...

भारत सरकार में रहते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायरमेंट के एकदिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव बनाए गए दुर्गाशंकर मिश्र को इसी पद पर फिर एक साल केलिए सेवा विस्तार मिल गया है। दुर्गाशंकर मिश्र का 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के रूपमें एक साल पूरा हो गया और यही उनके सेवा विस्तार का अंतिम दिन भी था, लेकिन...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आज भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीनों ने राष्ट्रपति भवन में भेंट की। राष्ट्रपति ने भारतीय वन सेवा में चयन केलिए परिवीक्षाधीनों को बधाई दी और कहाकि चुनौतियों और अवसरों से भरा एक लंबा करियर आपका इंतजार कर रहा है, आप हमारी समृद्ध एवं विविध वन सम्पदा के संरक्षक हैं, वनवासी समुदायों की विरासत और...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रोबेशनरों से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की और उनको यूपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पर बधाई और उज्जवल भविष्य केलिए शुभकामनाएं भी दीं। राष्ट्रपति ने प्रोबेशनरों से कहाकि आप सभी ने जनसेवा को अपने करियर के रूपमें चुना है और आपको अपने संबंधित डोमेन में...

भारतीय रेलवे के परिवीक्षाधीनों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रोबेशनर्स को अपने प्रेरणाप्रद संबोधन में कहाकि रेलवे कई लोगों केलिए वास्तविक जीवनरेखा है, जो दैनिक आधार पर नौकरी या व्यवसाय केलिए अपने कार्यस्थलों पर जाते हैं। उन्होंने कहाकि रेलवे के अधिकारियों के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अधिकारियों को ग़रीब से ग़रीब व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखने की सलाह देते हुए कहा हैकि चूंकि लोकनीति सामाजिक न्याय का एक उपकरण है, इसे देखते हुए लोकसेवक सामाजिक परिवर्तन के एजेंट हैं। राष्ट्रपति ने कहाकि उन्होंने सार्वजनिक सेवा को अपने करियर के रूपमें चुना है, इसलिए हमेशा याद रखेंकि...

पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 2020 बैच के आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए 2047 में उनकी निर्धारित भूमिका की याद दिलाई, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100वें वर्ष का उत्सव मना रहा होगा। डॉ जितेंद्र सिंह ने कहाकि उनकी उम्र की वजह से ही केवल उनको ही यह अवसर और विशेषाधिकार प्राप्त...

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र से प्रांतीय सिविल सेवा के 2018 एवं 2019 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश में कार्य संस्कृति का बेहतर माहौल है, वे सभी अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन...

प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने आईएएस अधिकारियों की ई-बुक सिविल लिस्ट-2022 का विमोचन करते हुए कहा हैकि इन 8 वर्ष में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने कई पथप्रवर्तक सुधार किए हैं, जिन्हें शासन से संबंधित सुधारों और शासन चलाने वालों नौकरशाहों से संबंधित सुधारों...