भारतीय तटरक्षक बल के पूर्व महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य के रूपमें कार्यभार संभाल लिया है। हाल ही में नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी थी। उनकी नियुक्ति आज से अगले 5 साल के लिए होगी। उत्तराखंड से पहलीबार किसी सेवानिवृत्त अफसर को एनडीएमए में यह बड़ी जिम्मेदारी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूपमें डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा आईएएस की पदस्थापना हो गई है। उन्होंने नृपेंद्र मिश्र का स्थान लिया है। ओडिशा के संबलपुर में जन्मे प्रमोद कुमार मिश्रा ग़ुजरात काडर के आईएएस हैं। पीके मिश्रा को इसके पहले की सरकार में मिशन क्लीन गंगा का प्रभार दिया गया था। वह 2001 से 2004 तक गुजरात...
भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 1982 बैच के अधिकारी पूर्णेंदु एस मिश्रा ने रेलवे बोर्ड के नए सदस्य यातायात (एमटी) और सरकार के पदेन सचिव का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व पूर्णेंदु मिश्रा दक्षिण-पूर्व रेलवे और पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधक थे। पूर्णेंदु मिश्रा विभिन्न क्षमताओं जैसे महाप्रबंधक पूर्वी तट रेलवे भुवनेश्वर,...
भारतीय रेल के सिग्नल्स इंजीनियर्स सेवा के अधिकारी एन काशीनाथ रेल बोर्ड के सदस्य सिग्नल और टेलीकॉम का पदभार संभाल लिया है। एन काशीनाथ भारतीय रेल की सिग्नल इंजीनियर्स सेवा के 1980 बैच के अधिकारी हैं। वे अगस्त 2018 से रेल बोर्ड में डीजी सिग्नल तथा टेलीकॉम के पद पर कार्यरत थे। एन काशीनाथ जबलपुर के गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज...
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा तथा केंद्रीय इंजीनियरिंग सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को कठिन, प्रतिस्पर्धी और चयन परीक्षा प्रक्रिया की सफलता पर बधाई दी है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों...
सुशील चंद्रा ने आज नए चुनाव आयुक्त के रूपमें पदभार संभाल लिया है। वे अब मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा और चुनाव आयुक्त अशोक लवासा के साथ भारतीय निर्वाचन आयोग का हिस्सा बन चुके हैं। सुशील चंद्रा 1980 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। राजस्व सेवा में रहते हुए वे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और...
भारत के प्रमुख सांख्यिकीविद् और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियांवयन मंत्रालय में सचिव रहे डॉ टीसीए अनंत ने संघ लोकसेवा आयोग के सदस्य के रूपमें पद और गोपनीयता की शपथ ली। डॉ टीसीए अनंत को यूपीएससी के चेयरमैन अरविंद सक्सेना ने शपथ दिलाई। डॉ टीसीए अनंत ने कॉर्नेल विश्वविद्यालय से पीएचडी और दिल्ली स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स दिल्ली...
भारत के 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूपमें सुनील अरोड़ा ने कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत की जगह ली है। ओम प्रकाश रावत शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूपमें सुनील अरोड़ा का कार्यकाल ढाई साल का होगा। कार्यभार ग्रहण करने के...
अरविंद सक्सेना ने आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में संघ लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष के रूपमें शपथ ली। आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अरविंद सक्सेना 8 मई 2015 को सदस्य के रूपमें आयोग में शामिल हुए थे और बाद में उन्हें 20 जून 2018 को संघ लोकसेवा आयोग का कार्यवाहक...
विश्वेश चौबे रेलवे बोर्ड के नए सदस्य (इंजीनियरिंग) और भारत सरकार के पदेन सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। विश्वेश चौबे 1980 बैच के भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने महाप्रबंधक उत्तरी रेलवे और मेट्रो रेलवे कोलकाता, प्रधान मुख्य इंजीनियर दक्षिण-पूर्वी रेलवे, भारतीय...
राजेश अग्रवाल ने रेलवे बोर्ड में रोलिंग स्टॉक और भारत सरकार के पदेन सचिव का पदभार संभाल लिया है। राजेश अग्रवाल भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर सेवा के 1980 बैच के अधिकारी हैं। इस नियुक्ति से पहले वह रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री में महाप्रबंधक थे। उन्हें बदलाव प्रबंधन, परिचालन, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, इंजीनियरिंग...
भारतीय जनता पार्टी के शिखर राजनेता, लखनऊ से पांच बार सांसद, तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की लखनऊ में पहली पसंद लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बना दिया गया है। लालजी टंडन लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जनसंघ, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जाना पहचाना नाम है। अटल बिहारी वाजपेयी ने जब सक्रिय राजनीति से सन्यास...
न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर ने आज भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय में विद्युत अपीलीय ट्रिब्यूनल की अध्यक्ष के रूपमें शपथ ली। इससे पहले न्यायमूर्ति मंजुला चेल्लूर बॉम्बे हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश थीं। वे कलकत्ता उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रही हैं। कर्नाटक में 5 दिसंबर 1955 को जन्मीं मंजुला चेल्लूर...
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के 17 और भारतीय वन सेवा 2015 बैच के 2 प्रशिक्षु अधिकारियों ने राजभवन लखनऊ में भेंट की। ये सभी उत्तर प्रदेश संवर्ग के अधिकारी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने इन प्रशिक्षुओं से कहा कि कि उन्हें सदैव ध्यान रखना चाहिए कि देश में लोकतंत्र है और अधिकारियों को जनता की सेवा...
भारतीय वन सेवा के 2017 बैच के प्रोबेशन अधिकारियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कुछ दशक में विश्व ने पर्यावरण को हो रही क्षति, तेजी से खत्म हो रहे वनों और ग्लोबल वार्मिंग से मौसम में आने वाले बदलाव के खतरों को महसूस...