स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत-अमेरिका का टाइगर ट्रायम्फ युद्धाभ्यास

उद्देश्य बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन

भारत-अमेरिका के बीच सुदृढ़ रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 1 April 2024 12:15:21 PM

india-america's tiger triumph exercise

सैन एंटोनियो (अमेरिका)। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रिसेवा मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ-2024' का समारोहपूर्वक समापन हुआ। इसका आयोजन अमेरिकी नौसेना के सैन एंटोनियो श्रेणी की परिवहन गोदी समरसेट पर किया गया था। यह अभ्यास दोनों देशों केबीच सुदृढ़ रणनीतिक साझेदारी के प्रतीक के रूपमें स्थापित हुआ। इसका उद्देश्य बहुराष्ट्रीय मानवीय सहायता और आपदा राहत संचालन में सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों और मानक संचालन प्रक्रियाओं को साझा करना है। विशाखापत्तनम में अभ्यास के विभिन्न चरणों के दौरान 18 से 25 मार्च तक हार्बर चरण में समुद्री यात्रा से पूर्व विचार-विमर्श, विषयवस्तु विशेषज्ञों केबीच विचारों का आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम, जहाज बोर्डिंग अभ्यास और क्रॉस डेक दौरे शामिल थे।
भारत की जीवंत संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के एक भाग के रूपमें दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने होली का पर्व मनाया। समुद्री चरण 26 से 30 मार्च 24 तक आयोजित किया गया, इसमें दोनों देशों की इकाइयां शामिल थीं। एक संयुक्त कमान एवं नियंत्रण केंद्र और एचएडीआर संचालन केलिए संयुक्त राहत और चिकित्सा शिविर की स्थापना केलिए काकीनाडा में सैनिक पहुंचे। काकीनाडा और विशाखापत्तनम केपास भारतीय नौसेना एवं अमेरिकी नौसेना के जहाजों केबीच यूएच3एच, सीएच53 और एमएच60आर हेलीकॉप्टरों से जुड़े क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर संचालन भी किए गए। भारतीय नौसेना की भाग लेने वाली इकाइयों में एक लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक, लैंडिंग शिप टैंक, जिसमें उनके अभिन्न लैंडिंग क्राफ्ट और हेलीकॉप्टर शामिल थे। गाइडेड मिसाइल युद्धपोत और लंबी दूरी तक मार करने वाले समुद्री टोही विमानों की विभिन्न इकाइयों ने अभ्यास में हिस्सा लिया।
भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व मशीनीकृत बलों और एक इंफैंट्री बटालियन समूह ने किया। भारतीय वायुसेना ने एक मध्यम लिफ्ट विमान, परिवहन हेलीकॉप्टर और त्वरित कार्रवाई चिकित्सा दल भी तैनात किया था। अमेरिका की टास्क फोर्स में एक यूएस नेवी लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक शामिल था, जिसमें इसके इंटीग्रल लैंडिंग क्राफ्ट एयर कुशन और हेलीकॉप्टर, एक विध्वंसक, समुद्री टोही और मध्यम लिफ्ट विमान और यूएस मरीन भी शामिल थे। तीनों सेनाओं के विशेष प्रचालन बलों ने भी अभ्यास में भाग लिया और बंदरगाह एवं समुद्री चरण के दौरान विशाखापत्तनम और काकीनाडा में अमेरिका के सैन्य बलों केसाथ संयुक्त अभियान चलाया।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]