

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आलोक कुमार जैन ने सोमवार को सचिवालय में मसूरी-देहरादून रोपवे निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने इसके लिए15 मई का टाइम फ्रेम तय कर दिया है। रोपवे निर्माण में आ रही दिक्कतों पर सिलसिलेवार चर्चा की गई। हर हाल में रोपवे निर्माण में आ रही फारेस्ट क्लियरेंस, भूमि हस्तांतरण आदि...

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ अज़ीज़ कुरैशी ने राजभवन में विवेकानंद यात्रा उत्तराखंड, नंदा देवी राजजात यात्रा पथ सर्वेक्षण, नंदा देवी राजजात कलेंडर 2013 का शुभावतरण तथा लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं नंदा राजजात पूर्व पीठिका समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष तरूण विजय ने आयोजित किया था। समिति के अध्यक्ष की ओर से...

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर उनकी सेवा शर्तों को आकर्षक बनाया गया है। प्रांतीय दंत चिकित्सा सेवा संघ के द्वितीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कहा कि दंत चिकित्सक स्वास्थ्य व्यवस्था...

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से शनिवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रतिनिधियों ने भेंट कर महासंघ की हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने डिप्लोमा इंजीनियरों से हड़ताल अवधि में रूके कार्यों के त्वरित निस्तारण हेतु अधिक समय तक कार्य करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास...

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पर कहा है कि उन्हें खेद है कि कांग्रेस सरकार सभी मोर्चों पर बुरी तरह फेल हुई है। विगत एक वर्ष जनता को ठगने और हर क्षेत्र को मायूस करने वाला रहा है। बजट निधि खर्च न होने से विकास...

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की गोष्ठी का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ प्रमुख सचिव बाल विकास व समाज कल्याण ए राजू ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा समाज एक पुरूष प्रधान समाज है, जिसमें महिलाओं को एक वस्तु, प्रोपर्टी के रूप में देखा जाता है, जिस पर पुरूष अपना अधिकार...

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शुक्रवार को अपने आवास पर मिशन ट्विन सिस्टर अटॉप एवरेस्ट-2013 के लिए जाने वाली 21 वर्षीय दो जुड़वा बहिनों ताशी मलिक और नुंगशी मलिक को माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने मलिक बहनों के साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। यह पहला मौका...

जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन एजेंसी जायका के 5 सदस्यीय दल ने मुख्य सचिव आलोक कुमार जैन से मुलाकात की। जापान का यह संगठन उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों के साथ ही वन आच्छादित क्षेत्रों में नॉन टिंबर फायर प्रोजेक्ट पर कार्य करेगा। बैठक में मुख्य सचिव ने जापानी प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उत्तराखंड जहां प्राकृतिक सौंदर्य...
मंगलवार को पंचायतीराज निदेशालय में सचिव पंचायती राज आरके सुधांशु ने जिला पंचायत अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सुधांशु ने विभागीय कार्यों मे तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी टिहरी, चमोली एवं हरिद्वार तथा अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अल्मोड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। विभागीय आदेशों की अवहेलना करने पर जनपद चंपावत...

उत्तराखंड प्रदेश के समग्र विकास के लिए आवश्यक है कि राज्य में वित्तीय संसाधन मजबूत हों, राजस्व वृद्धि के लिए उपलब्ध संसाधनों का वैज्ञानिक ढंग से दोहन किया जाए। यह बात मुख्य सचिव आलोक कुमार जैन ने मंगलवार को सचिवालय में राजस्व वृद्धि हेतु संसाधनों में वृद्धि करने के संबंध में आयोजित बैठक में कही। मुख्य सचिव ने कहा कि...

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सोमवार को सचिवालय स्थित बहुउद्देश्यीय सभागार हॉल में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, काफी तादात में आम जनता मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हमेशा ही अपने आवास पर...

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ अज़ीज़ कुरैशी ने देहरादून के फ्राइमा में आयोजित दो दिवसीय प्रथम सारा गवर्नर्स गोल्फ कप टूर्नामेंट के ओवर आल विजेता रहे ओएनजीसी को रनिंग सिल्वर ट्राफी प्रदान की। महिलाओं के ग्रुप में सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में बेबी फातिमा रिज़वी ने पुरस्कार हासिल किया...

नरेंद्र सिंह बिंद्रा को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर अल्पसंख्यक समुदाय ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को रविवार को गुरूनानक वैडिंग प्वाइंट में सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही पंजाबी अकादमी और उर्दू अकादमी का गठन कर दिया जाएगा, अल्पसंख्यक...

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ अज़ीज़ कुरैशी ने कहा कि सामाजिक असमानता, अत्याचार, शोषण तथा ग़रीबी को मिटाने के लिए किए गए कार्य ही सच्चा धर्म है, दुःखी व लाचार व्यक्ति की आंखो से बहते ऑसू पोंछने का प्रयास ही धर्म का सच्चा अनुकरण है, यह बात सभी को समझनी होगी। राज्यपाल देहरादून में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय...
जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कलक्ट्रेट के सभागार में शनिवार को सर्वशिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन, शिक्षा का अधिकार तथा समाज कल्याण विभाग से वितरित छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा की और अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा जिला समन्वयक से कहा कि प्रदेश के बजट का एक बहुत बड़ा हिस्सा 4500 करोड़ रुपए शिक्षा विभाग पर खर्च हो रहा है...