स्वतंत्र आवाज़
word map

उत्तराखंड में अतिरिक्त सूचना अधिकारी पदोन्नत

अजय मोहन सकलानी जिला सूचना अधिकारी देहरादून

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 19 March 2013 09:04:56 AM

ajay mohan saklani

देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में प्रभारी जिला सूचना अधिकारियों के रूप में कार्यरत 6 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को जिला सूचना अधिकारी, सूचना अधिकारी के पदों पर नियमित चयनोपरांत पदोन्नत किया गया है।
महानिदेशक सूचना विनोद शर्मा के आदेश के अनुसार भुवन चंद्र तिवारी, गीता जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, यशवंत सिंह, अजय मोहन सकलानी तथा रणजीत सिंह रावत को जिला सूचना अधिकारी, सूचना अधिकारी के पदों पर पदोन्नत किया गया है।
भुवन चंद्र तिवारी जिला सूचना कार्यालय चमोली, गीता जोशी जिला सूचना कार्यालय बागेश्वर, नारायण सिंह बिष्ट जिला सूचना कार्यालय पिथौरागढ़, यशवंत सिंह जिला सूचना कार्यालय टिहरी, अजय मोहन सकलानी जिला सूचना कार्यालय देहरादून तथा रणजीत सिंह रावत जिला सूचना कार्यालय अल्मोड़ा में अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे हैं।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]