इलाहाबाद में बेरोज़गारी भत्ता वितरण योजना के तहत 893 लाभार्थियों को 8.93 लाख रूपए के चेक वितरित किए गए हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री आनंद सिंह ने प्रयाग संगीत समिति प्रेक्षागृह में आयोजित एक समारोह में शासन की तीन योजनाओं-बेरोज़गारी भत्ता योजना, पढे़ बेटियां-बढे़ बेटियां तथा हमारी बेटी-उसका कल का शुभारंभ किया। बेरोज़गारी भत्ता योजना में 893, पढे़ बेटियां-बढे़ बेटियां के अंतर्गत 900 तथा हमारी...
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह आरएम श्रीवास्तव तथा पुलिस महानिदेशक एसी शर्मा ने कुंभ क्षेत्र की विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मीडिया सेंटर कुंभ क्षेत्र में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख्य पर्व पर ऐसी यातायात की व्यवस्था की जा रही है कि मेले में स्नानार्थियों को कम से कम पैदल चलना पड़े,...
उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने परिवहन निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए अपनी मानसिकता एवं कार्य संस्कृति में बदलाव लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल के लगभग 10 माह गुजर चुके हैं, कई अधिकारियों को अपने में सुधार लाने की चेतावनी भी मिल चुकी है, लेकिन अधिकारी अपनी सोच एवं कार्यप्रणाली में सकारात्मक...
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल ने प्रयाग से जारी एक महत्वपूर्ण प्रेस वक्तव्य में कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि के विषय को अब न्यायालय के निर्णय पर नहीं छोड़ा जा सकता है, इसका निर्णय शीघ्रातिशीघ्र भारतीय संसद को ही लेना पड़ेगा, भगवान रामलला को आज कपड़े के मंदिर से मुक्त कर उनके गौरव के अनुरूप 70 एकड़...
उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तर प्रदेश नगरपालिका (सदस्यों, पार्षदों, अध्यक्षों और महापौरों का निर्वाचन) नियमावली संशोधित करते हुए इसके नियम-63 में एक और उप-नियम जोड़ दिया है। इस संशोधन के बाद अब यह नियमावली उत्तर प्रदेश नगरपालिका (सदस्यों, पार्षदों, अध्यक्षों और महापौरों का निर्वाचन) (प्रथम संशोधन) नियमावली कही जाएगी...
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने प्रशिक्षित नर्सों की कमी तथा उनकी बढ़ती मांग को देखते हुए नर्सिंग कालेज तथा प्रशिक्षण संस्थानों को अपग्रेड कर बेहतर सुविधाएं प्रदान किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ में नर्सिंग कालेज के छठे स्थापना दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि नर्सिंग हमारे स्वास्थ्य रक्षा तंत्र का एक महत्वपूर्ण...
स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश लखनऊ ने शुक्रवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 2 सदस्यों को जनपद गोरखपुर में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। ये हैं-सोमदत्त लोहार पुत्र मनोरथ लोहार निवासी डबरा थाना कृष्णानगर जनपद कपिलवस्तु (नेपाल)और मंहगी...
पुलिस ने मेवाती गैंग के 14 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध आग्नेयास्त्र एवं चोरी का माल बरामद करने का दावा किया है। सूरजपुर पुलिस ने गुरूवार को इंडस्ट्रियल एरिया सिकंदराबाद रोड से चोरी की योजना बनाते हुए मेवाती गैंग के नईम उर्फ नईमुद्दीन, बाबू, तालिब, भूरा, रफाकत, सिराजुद्दीन, साहिद निवासी ग्राम शेरपुर थाना अनूपशहर, रिजवान निवासी कस्बा व्यापारियान थाना ककोड़, कलुआ...
नूरपुर पुलिस ने 12 हज़ार रूपए का पुरस्कार घोषित एक अपराधी और उसके 3 साथियों विपिन कुमार, मिथुन, निवासी ग्राम भरेकी, थाना किरतपुर, दीपांशु, निवासी झिलमिला, थाना नगीना देहात जनपद बिजनौर को नूरपुर-बिजनौर रोड पर गुरूवार को लूटपाट का प्रयास करते हुए एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि इनके कब्जे से चोरी की बिना नंबर की बाक्सर मोटर साइकिल व अवैध आग्नेयास्त्र...
उत्तर प्रदेश सरकार के वर्ष 2012-13 के बजट का आकार 2 लाख 10 हज़ार करोड़ रूपए था, जिसमें मात्र 35 से 40 प्रतिशत ही पैसा विभिन्न योजनाओं के मद में निर्गत हुआ है, जोकि एक चिंता का विषय है और प्रदेश सरकार की विकास विरोधी नीति दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने यहां जारी बयान में कहा है कि राज्य सरकार के पास पर्याप्त धन मौजूद है, किंतु राज्य सरकार की कोई ठोस नीति एवं योजनाओं के अभाव...
सरधना पुलिस ने इकड़ी चौराहे से मुठभेड़ में 9 शातिर वाहन लुटेरों साबिर, साजिद निवासीगण ग्राम ललियाना थाना किठौर जनपद मेरठ, नीरज निवासी जिसौरा थाना मुंडाली जनपद मेरठ, यूसुफ निवासी ग्राम महलवाला थाना किठौर जनपद मेरठ, यूनुस, नूर नबी, सद्दाम, रईस निवासीगण ग्राम दहरा थाना मंसूरी जनपद हापुड़ और प्रमोद निवासी ग्राम आकिलपुर थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया...
नवाबगंज पुलिस ने मुबारकपुर गांव से 10 हज़ार रूपए के इनामी अपराधी भयाऊ उर्फ माशूक को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर लूटी गई 315 बोर की लाइसेंसी रायफल व कारतूस बरामद किए हैं। इसने बाईस अक्टूबर 2009 को थाना नवाबगंज के सिंहापुर गांव के छन्नू उर्फ अनवर अली की ए लाइसेंसी रायफल छीनी थी, तबसे माशूक वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 10 हज़ार रूपए का पुरस्कार घोषित था। पुलिस ने बताया है...
आगरा के थाना मलपुरा की विशेष पुलिस टीम ने हरियाणा राज्य के पलवल शहर में कपड़ा मार्केट के पास एक मुठभेड़ में 50 हज़ार रूपए के इनामी हिस्ट्री शीटर जस्सो उर्फ जसरथ, निवासी-अभुवापुरा, थाना-अछनेरा आगरा और उसके 3 साथियों जितेंद्र, निवासी-लीखी, थाना-हसनपुर जनपद पलवल हरियाणा, दुर्गा, निवासी-गौरथ फाटक के पीछे, थाना-होडल जनपद पलवल हरियाणा और राहुल उर्फ दिगंबर उर्फ डिग्गो, निवासी-आबकारी मोहल्ला,...
अपराध अनुसंधान विभाग उप्र की अपराध शाखा लखनऊ के पुलिस अधीक्षक राम भरोसे के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर31 जनवरी को पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यालय के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। राम भरोसे को स्मृति चिन्ह भेंटकर और उनकी सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें विदा किया गया...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरूवार को कुंभ क्षेत्र का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने साथ चल रहे अधिकारियों को पहले ही निर्देश दे दिए थे कि उनके यहां आने से किसी भी श्रद्धालु अथवा मेले में आए व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, यदि किसी...

मध्य प्रदेश

















