स्वतंत्र आवाज़
word map
खेल-खिलाड़ी
पूनम यादव ने जीता स्वर्ण पदक

पूनम यादव ने जीता स्वर्ण पदक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल-2018 में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश की महिला वेट लिफ्टर पूनम यादव को बधाई देते हुए राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। उन्होंने पूनम यादव को राज्य सरकार में राजपत्रित अधिकारी का पद दिए जाने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूनम यादव ने अपनी प्रतिभा, लगन और परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है, उनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से पूरा राज्य गौरवांवित है, और इससे युवा पीढ़ी प्रे‌रित होगी। ज्ञातव्य है कि प्रदेश के वाराणसी जनपद की निवासी पूनम यादव ने राष्ट्रमंडल खेल-2018 में भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 69 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।