स्वतंत्र आवाज़
word map
खेल-खिलाड़ी
तीरंदाज शीतल को अर्जुन पुरस्कार

तीरंदाज शीतल को अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शीतल देवी को पैरा तीरंदाजी में उनकी उपलब्धियों केलिए अर्जुन पुरस्कार-2023 प्रदान किया। शीतल देवी 2023 में चीन के हांगझू में चौथे पैरा एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक एवं चेक गणराज्य के पिल्सेन में विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक से नवाजी जा चुकी हैं।