स्वतंत्र आवाज़
word map

भारत अब निर्बल देश नहीं है-रक्षामंत्री

भारतीय सेना का शौर्य कौशल व तैयारियों का प्रमाण

झज्जर में पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 14 November 2022 03:27:33 PM

unveiling ceremony of the statue of emperor prithviraj chauhan in jhajjar

झज्जर (हरियाणा)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्र को आश्वासन दिया हैकि हमारे सशस्त्रबल भारत पर बुरी दृष्टि रखनेवाले किसी कोभी मुंहतोड़ जवाब देने केलिए पूरी तरहसे सुसज्जित हैं। उन्होंने कहाकि भारत अब निर्बल देश नहीं है, हम शांति में विश्वास रखते हैं, लेकिन अगर कोई हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे और हमारे सशस्त्रबल के जवानों ने इसे बार-बार साबित किया है। रक्षामंत्री झज्जर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना नरेंद्र मोदी सरकार का मुख्य फोकस है और देशको भविष्य की चुनौतियों से बचाने केलिए सेना को अत्याधुनिक और स्वदेशी रूपसे विकसित हथियार एवं उपकरण हथियारों से लैस किया जा रहा है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि वर्ष 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक और गालवान घाटी की घटना केदौरान हमारे सैनिकों की बहादुरी भारतीय कौशल और तैयारियों का प्रमाण है। राजनाथ सिंह ने भारत की वैश्विक छवि को केवल एक श्रोता से एक दृढ़प्रतिज्ञ देशके रूपमें रूपांतरित करने केलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहाकि विश्व अब भारत को उत्सुकतापूर्वक सुनता है। उन्होंने कहाकि सरकार के प्रयासों के कारण भारत अब विश्व के शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सम्राट पृथ्वीराज चौहान और मराठायोद्धा छत्रपति शिवाजी जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरणा ली है और अपनी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करते हुए भारत की आकांक्षाओं को साकार करने केलिए कार्य कररही है। उन्होंने इसवर्ष लालकिले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रधानमंत्री के परिकल्पित नए भारत के संकल्प 'अमृतकाल के पंच प्राण' काभी उल्लेख किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि औपनिवेशिक मानसिकता से छुटकारा पाने केलिए नरेंद्र मोदी सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्यपथ करने, इंडिया गेट परिसर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की भव्य प्रतिमा की स्थापना, मराठायोद्धा छत्रपति शिवाजी से प्रेरित नया भारतीय नौसेना का पताका भारत के युद्ध पोतों पर अब सेंट जार्ज का क्रास नहीं भारतीय नौसेना के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से प्रेरित निशान लगाया जा रहा है और लगभग 1,500 अप्रचलित ब्रिटिश युग के कानूनों को समाप्त करने सहित कई पहलें की हैं। उन्होंने कहाकि हमें इस बात पर हर्ष और गर्व होना चाहिएकि इस समय देशमें नरेंद्र मोदी सरकार ने इस देशकी आकांक्षाओं को समझा है और सांस्कृतिक विरासत कोभी सम्मान दिया है। रक्षामंत्री ने कहाकि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की गिनती भारतवर्ष के उन महान शासकों में होती है, जिन्होंने केवल एक बड़े भूभाग परही राज नहीं किया, बल्कि अपने शौर्य, पराक्रम, न्यायप्रियता और जनकल्याण के चलते जनता के दिलों परभी राज करने में कामयाबी हासिल की। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]