
भारतीय नौसेना का एयर स्क्वाड्रन 314 पोरबंदर के नेवल एयर इंक्लेव में शानदार समारोह में नौसेना के विमान बेड़े में शामिल किया गया। यह छठा डोर्नियर विमान स्क्वाड्रन है। उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल एमएस पवार समारोह में मुख्य अतिथि के रूपमें शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि भारतीय नौसेना स्क्वाड्रन एनएस 314 को कमीशन किया...

भारत के राष्ट्रपति और भारतीय सैन्यबलों के सर्वोच्च कमांडर रामनाथ कोविंद ने आज एझीमाला में भारतीय नौसेना अकादमी को ध्वज प्रदान किया। यह ध्वज किसी सैन्य यूनिट को मिलने वाला सर्वोच्च सम्मान है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नौसेना अकादमी के 50 वर्ष पूरे होने पर आईएनए के वर्तमान और भूतपूर्व कर्मचारियों को इस दिवस को गौरवांवित...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व से मिलने पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा है कि कई नौसेना जहाजों, पनडुब्बियों और आईएमएसी यानी सूचना प्रबंधन एवं विश्लेषण केंद्र जैसे प्रतिष्ठानों का दौरा करने के बाद और समुद्र में नौसैन्य अभियानों की एक विस्तृत श्रृंखला देखने के बाद उन्हें...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत सरकार अपने समुद्री हितों की सुरक्षा के लिए पारंपरिक और अपारंपरिक खतरों से निपटने के ठोस प्रयास कर रही है, जिसके तहत नौसेना के आधुनिकीकरण और उसे बेहतरीन प्लेटफार्मों, हथियारों और सेंसर से लैस किया जा रहा है। राजनाथ सिंह मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में नौसेना के सात...

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड यानी एमडीएल देश में रक्षा क्षेत्र की अग्रणी सरकारी जहाज निर्माण कंपनी है, जो मेक इंन इंडिया कार्यक्रम के तहत लगातार देशसेवा में लगी हुई है। एमडीएल ने मुंबई में भारतीय नौसेना के लिए स्कॉर्पीन श्रेणी की दूसरी पनडुब्बी खंदेरी की आपूर्ति की। सेना की ओर से पनडुब्बी हासिल करने के दस्तावेज...

अंडमान के समुद्र में 18 सितंबर से भारतीय नौसेना, सिंगापुर नौसेना और रॉयल थाई नेवी के बीच एसआईटीएमईएक्स-19 यानी सिंगापुर, भारत और थाईलैंड समुद्री युद्धाभ्यास हो रहा है। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत रणवीर, मिसाइल जंगी पोत सुमेधा, एक तटीय पेट्रोल पोत और लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी8आई संयुक्त...

भारतीय नौसेना के जहाजों की विदेशों में तैनाती की निरंतरता में आईएनएस तर्कश तीन दिन की यात्रा के लिए नामीबिया की वाल्विस खाड़ी पहुंचा। आईएनएस तर्कश की यह यात्रा भारत के नामीबिया के साथ गर्मजोशीभरे संबंधों की परिचायक है और परिचालन पहुंच, समुद्री सुरक्षा और मैत्रीपूर्ण राष्ट्रों के साथ एकजुटता को बढ़ाने के लिए भारत की...

भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन मलेशिया के बंदरगाह कोटा किनाबालु पर पहुंच चुके हैं। ये जहाज 15 सितम्बर 2019 तक मलेशिया की यात्रा पर हैं और ये जहाज भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं एवं विशाखापत्तनम में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी नौसेना कमान की परिचालन कमान के अधीन हैं। इन जहाजों की यात्रा भारत...

भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन 8 सितम्बर तक कंबोडिया की यात्रा पर हैं। ये जहाज भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं और विशाखापत्तनम के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी नौसेना कमान की परिचालन कमान के अधीन हैं। इनकी यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच गहरे संबंधों को दर्शाती है। भारतीय नौसेना के कैप्टन...

भारतीय नौसेना का जहाज तरकश अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर नाइजीरिया के बंदरगाह लागोस पर पहुंच चुका है। इस यात्रा का आयोजन भारत और नाइजीरिया में राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं जयंती का समारोह मनाने के लिए किया गया है। भारतीय नौसेना में कैप्टन सतीश वासुदेव की कमान वाला आईएनएस तरकश नौसेना के सबसे शक्तिशाली फ्रंटलाइन...

भारत विश्व का पहला देश बन गया है, जिसने नाविकों के फेशियल बायोमैट्रिक डेटा का संग्रह कर बायोमैट्रिक नाविक पहचान दस्तावेज़ जारी किए हैं। केंद्रीय शिपिंग और रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में इस परियोजना को लांच किया। मनसुख मांडविया ने इस अवसर पर कहा कि नया पहचान पत्र बीएसआईडी पर अंतर्राष्ट्रीय...

भारतीय नौसेना की अफ्रीका, यूरोप और रूस में समुद्र पार तैनाती के तहत भारतीय नौसैनिक जहाज तरकश तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सेनेगल की राजधानी डकार के मध्यवर्ती बंदरगाह पर पहुंचा। यह जहाज मुंबई में पश्चिमी नौसैनिक कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के परिचालन कमान के अंतर्गत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है।...

भारत और श्रीलंका के तटरक्षक बल की एक उच्चस्तरीय बैठक तटरक्षक बल मुख्यालय में हुई, जिसमें भारतीय पक्ष का नेतृत्व तटरक्षक बल के महानिदेशक के नटराजन, जबकि श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई रियर एडमिरल सामंता विमलातुंगे ने की। यह बैठक समुद्र में अंतरराष्ट्रीय अवैध गतिविधियों से निपटने में सहयोगी संबंध बनाने और क्षेत्रीय...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुग्राम में इंफोरमेशन मैनेजमेंट एंड एनालिसिस सेंटर तथा इंफोरमेशन फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशन रीजन का दौरा किया। उन्होंने आईएमएसी और आईएफसी-आईओआर के कामकाज की समीक्षा की। नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह और वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रीय सामुद्रिक क्षेत्र सजगता परियोजना...

अफ्रीका, यूरोप और रूस के लिए भारतीय नौसेना की विदेश में तैनाती के क्रम में भारतीय नौसेना का जहाज तर्कश आज तीन दिन के लिए स्पेन के केडीज बंदरगाह पहुंचा। आईएनएस तर्कश का केडीज बंदरगाह पर पहुंचना स्पेन के साथ भारत के मजबूत संबंध को प्रदर्शित करने के साथ-साथ मित्र देशों के साथ संचालन संबंधी पहुंच, समुद्री सुरक्षा और एकजुटता...