स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Wednesday 11 June 2025 05:55:26 PM
लखनऊ। पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण से भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय रेल प्रबंधन सेवा/ यातायात के सिविल सेवा बैच-2022 के 16 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली, नवाचार एवं तकनीकी उन्नयन केबारे में बताया जागरुक किया और उनके उज्जवल भविष्य केलिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस महानिदेशक ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों से अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और उनसे अपेक्षाएं कींकि वे अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
भारतीय रेल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी 13 जून 2025 से अपनी क्षेत्रीय पदस्थापन पर जा रहे हैं, जहां वे देशभर में भारतीय रेलवे के प्रमुख प्रशासनिक पदों का कार्यभार संभालेंगे। इन्होंने अपना दो वर्ष का प्रशिक्षण, लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी से आरंभ किया था जो पूर्ण कर लिया है। डीजीपी से मुलाकात के दौरान परिवीक्षाधीन अधिकारियों केसाथ भारतीय रेलवे परिवहन प्रबंधन संस्थान के अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह वरिष्ठ प्राध्यापक/ प्रशासन, शिशिर सोमवंशी (डीन) और अम्बर प्रताप सिंह (कोर्स निदेशक) भी उपस्थित थे।