मलेशिया के बंदरगाह पहुंचे भारतीय नौसेना के जहाज
दोनों नौसेनाओं में द्विपक्षीय अभ्यास समुद्र लक्ष्मणस्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम
Friday 13 September 2019 12:29:09 PM
कुआलालंपुर। भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन मलेशिया के बंदरगाह कोटा किनाबालु पर पहुंच चुके हैं। ये जहाज 15 सितम्बर 2019 तक मलेशिया की यात्रा पर हैं और ये जहाज भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं एवं विशाखापत्तनम में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी नौसेना कमान की परिचालन कमान के अधीन हैं। इन जहाजों की यात्रा भारत और मलेशिया के बीच गहरे संबंधों को दर्शाती है। रिअर एडमिरल सूरज बेरी फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग पूर्वी बेड़ा की कमान में सहयाद्रि और किलटन जहाज स्वदेशी रूपसे डिजाइन किए गए नवीनतम जहाज हैं, जो नौसेना कीमल्टी रोलशिप से बनाए गए हैं। दोनों जहाज हथियारों और सेंसर की बहुमुखी सारणी से लैस हैं, ये मल्टीरोल हैलीकॉप्टर ले जा सकते हैं। ये जहाज भारत की युद्धपोत निर्माण क्षमताओं के आने वाले युग का प्रतिनिधित्व करते हैं।
भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन अपनी यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास समुद्र लक्ष्मण में भाग लेंगे। इस अभ्यास में बंदरगाह चरण शामिल हैं, जिसमें पेशेवर बातचीत, आधिकारिक वार्ता, सामाजिक कार्यक्रम, स्थानीय लोगों द्वारा इन जहाजों का भ्रमण और विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित करने के कार्यक्रम शामिल हैं। समुद्री चरण में सभी के लिए समुद्रों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए दोनों नौसेनाओं को अंतरसक्रियता बढ़ाने और अपने कौशल का विकास करने में मदद मिलेगी। भारतीय नौसेना के जहाजों की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करना एवं दोनों देश इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता में अपना योगदान देंगे।