स्वतंत्र आवाज़
word map

'भारत-कंबोडिया के बीच गहरे संबंध'

कंबोडिया यात्रा पर भारतीय नौसेना के जहाज

'भारत में युद्धपोत निर्माण क्षमताओं का युग'

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Friday 6 September 2019 02:24:13 PM

indian navy ships on cambodia voyage

पनाम पैन्ह। भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन 8 सितम्‍बर तक कंबोडिया की यात्रा पर हैं। ये जहाज भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्‍सा हैं और विशाखापत्तनम के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी नौसेना कमान की परिचालन कमान के अधीन हैं। इनकी यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच गहरे संबंधों को दर्शाती है। भारतीय नौसेना के कैप्‍टन अश्विन अरविंद की कमान में सहयाद्रि और कमोडोर जिन्‍टो जॉर्ज चाको के नेतृत्‍व में किलटन जहाज स्‍वदेशी रूपसे डिजाइन किए गए नवीनतम जहाज हैं, जो क्रमश: मल्‍टी रोल गाइडिड मिसाइल स्‍टील्‍थ फ्रिगेट तथा एंटी सबमरीन वारफेयर कार्वेट से बने हैं।
सहयाद्रि और किलटन जहाज हथियारों और सेंसर की बहुमुखी सारणी से लैस हैं, जो मल्‍टीरोल हैलीकॉप्‍टर ले जा सकते हैं और भारत के युद्धपोत निर्माण क्षमताओं के आनेवाले युग का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। सहयाद्रि और किलटन की यात्रा के दौरान दोनों नौसेना अधिकारियों के बीच पेशेवर बातचीत और रॉयल कंबोडियन नौसेना के साथ आधिकारिक वार्ता होगी। इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रम, स्‍थानीय लोगों का जहाजों पर भ्रमण और विभिन्‍न खेल गतिविधियां आयोजित करने का भी कार्यक्रम है।
भारतीय और कंबोडिया की नौसेना के बीच समुद्र में पैसेज अभ्‍यास किया होगा, जिससे दोनों नौसेना के बीच सभी के लिए शांतिपूर्ण और सुरक्षित समुद्र उपलब्‍ध कराने के लिए अंतर सक्रियता के स्‍तरों का निर्माण करने में मदद मिलेगी। सहयाद्रि और किलटन की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच दोस्‍ती और मजबूत होगी और दोनों देश इस क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता में अपना श्रेष्ठ योगदान देंगे।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]