

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दूरदर्शन की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में भाग लिया और दूरदर्शन की 60 वर्ष में निभाई गई भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने दूरदर्शन के पुराने कार्यक्रमों की याद दिलाते हुए कहा कि किस तरह दूरदर्शन दशकों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। उन्होंने...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अमेरीका के न्यू जर्सी के गवर्नर फिलिप डी मर्फी की जोरदार अगवानी की। गवर्नर के रूपमें फिलिप डी मर्फी की यह पहली भारत यात्रा है। गवर्नर फिलिप डी मर्फी आगरा, मुम्बई, हैदराबाद और अहमदाबाद भी जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू जर्सी और भारत के बीच नजदीकी व्यापारिक संबंधों...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर को टेक्सास शहर के ह्यूस्टन में होने वाले विशेष सामुदायिक कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप के शामिल होने के समाचार पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति की भागीदारी भारत-अमेरिका के बीच विशेष मित्रता...

भारतीय नौसेना के जहाजों की विदेशों में तैनाती की निरंतरता में आईएनएस तर्कश तीन दिन की यात्रा के लिए नामीबिया की वाल्विस खाड़ी पहुंचा। आईएनएस तर्कश की यह यात्रा भारत के नामीबिया के साथ गर्मजोशीभरे संबंधों की परिचायक है और परिचालन पहुंच, समुद्री सुरक्षा और मैत्रीपूर्ण राष्ट्रों के साथ एकजुटता को बढ़ाने के लिए भारत की...

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली के नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों की प्रदर्शनी सह ई-नीलामी का उद्घाटन किया। प्रह्लाद सिंह पटेल ने इस अवसर पर कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने स्वयं को भेंट किए गए...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा है कि संविधान निर्माता जब राजभाषा को आकार दे रहे थे, तब कई तरह के मत-मतांतर थे, लेकिन विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों को देखकर, समझकर तथा उस समय की स्थिति का आकलन, अवलोकन और चिंतनकर संविधान निर्माता एकमत पर पहुंचे और हिंदी को संविधान सभा ने राजभाषा...

भारतीय रेल मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण यात्री अनुकूल कदम उठाते हुए हमसफर रेलगाड़ियों के किराए को तर्कसंगत बनाने का फैसला किया है, जिससे ऐसी रेलगाड़ियों में यात्रा करना सस्ता और आरामदायक हो सके। रेल यात्री अब कम दरों पर हमसफर रेलगाड़ियों की आधुनिक सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे। सबसे पहले इन रेलगाड़ियों की मौजूदा परिवर्तनीय...

भारतीय रेलवे ने ग्लोबल वार्मिंग को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में भारत के योगदान के तहत कुछ प्रमुख हरित पहलें शुरू की हैं। इन हरित पहलों को आगे बढ़ाने के लिए रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगाड़ी, सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी, रोलिंग स्टॉक सदस्य राजेश अग्रवाल और रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में...

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि शहरी विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी पर आधारित लैंड पूलिंग नीति एक नए प्रतिमान का प्रतिनिधित्व करती है, इसके तहत कई भू-इकाइयों को इकठ्ठा किया जाता है, जिन्हें विकसित करने का काम निजी भू-मालिकों का होता है। उन्होंने कहा कि मालिक या मालिकों...

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया की यात्रा के पहले चरण में स्विट्जरलैंड पहुंचे। राष्ट्रपति बर्न विश्वविद्यालय देखने गए, जहां उन्होंने छात्रों, संकाय सदस्यों और राजनयिकों को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर भारत-स्विट्जरलैंड में नए युग की साझेदारी विषय पर व्याख्यान...

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि किसी भी लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए लोगों को विकास प्रक्रिया में समान भागीदार बनाया जाना चाहिए। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए वेंकैया नायडू ने सभी स्तरों पर जनता के हित में पारदर्शी और प्रभावी शासन प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने...

भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के सदस्य देशों की सैन्य चिकित्सा सेवाओं से युद्ध क्षेत्र में नई प्रौद्योगिकी से पैदा हुए खतरों से प्रभावी तरीके से निपटने के उपाय तलाशने को कहा है। रक्षामंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन के पहले सैन्य चिकित्सा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध...

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो ने ‘जेलों में आपराधिक गतिविधियां और कट्टरता : कैदियों एवं जेल कर्मचारियों की असुरक्षा और उनका संरक्षण’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन बीपीआरएंडडी मुख्यालय में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने किया। उन्होंने गृह मंत्रालय, सीएपीएफ और राज्य...

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न परियोजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने भारत-बांग्लादेश की अगरतला-अखौरा...

भारतीय नौसेना के जहाज सहयाद्रि और किलटन मलेशिया के बंदरगाह कोटा किनाबालु पर पहुंच चुके हैं। ये जहाज 15 सितम्बर 2019 तक मलेशिया की यात्रा पर हैं और ये जहाज भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं एवं विशाखापत्तनम में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी नौसेना कमान की परिचालन कमान के अधीन हैं। इन जहाजों की यात्रा भारत...