स्वतंत्र आवाज़
word map

पर्यटन स्थल के रूपमें दीपगृहों का विकास

शिपिंग राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने की उच्चस्तरीय बैठक

सौ वर्ष से अधिक पुरातन दीपगृहों की पहचान की जाएगी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 7 July 2020 06:24:26 PM

high level meeting of minister of state for shipping mansukh mandavia

नई दिल्ली। केंद्रीय शिपिंग राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने देशभर के मौजूदा 194 दीपगृहों को प्रमुख पर्यटक स्थलों के रूपमें विकसित करने पर विचार-विमर्श के लिए आज उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक की। शिपिंग राज्यमंत्री के समक्ष मंत्रालय के अधिकारियों ने पुरातन दीपगृहों को पर्यटन स्थलों के रूपमें विकसित करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। मनसुख मंडाविया का मानना था कि इससे दीपगृहों के आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को पुरातन दीपगृहों के समृद्ध इतिहास के बारे में और ज्यादा जानने का अवसर मिलेगा। मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों को उन दीपगृहों की पहचान करने की सलाह दी, जो 100 वर्ष से अधिक पुराने हैं।
शिपिंग राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने दीपगृहों के इतिहास और उनकी कार्यप्रणाली, उनके संचालन में उपयोग किए जाने वाले उपकरण आदि को दिखाने के लिए संग्रहालय बनाने पर जोर दिया है। दीपगृहों के मास्टर डेवलपमेंट प्लान के अनुसार जल निकायों के साथ-साथ संग्रहालय, जल-जीवशाला, बच्चों के लिए क्रीड़ा स्थल और उद्यान जैसे कुछ प्रमुख आकर्षण स्थल बनाए जाएंगे। मनसुख मंडाविया ने गोपनाथ द्वारका और गुजरात के वेरावल दीपगृह में पर्यटन गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना पर जल्द से जल्द एक विस्तृत प्रस्तुति तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया। बैठक में सचिव नौवहन मंत्रालय और महानिदेशक लाइटहाउस एवं लाइटशिप्स महानिदेशालय और हितधारक शामिल हुए।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]