

देश के अभिन्न अंग जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बादसे हुए ऐतिहासिक और तेज विकास के सकारात्मक परिवर्तनों का ही असर हैकि लोकसभा के आम चुनाव-2024 में यहां के निवासी और प्रवासी मतदाता बढ़चढ़कर मतदान करके लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी सात चरणों में अबतक छह चरणों के मतदान...

लोकतंत्र के महापर्व 18वीं लोकसभा के आम चुनाव-2024 में विश्वास और उत्साह प्रदर्शित करते हुए देश के केंद्रशासित राज्य जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर, बडगाम, गंदेरबल, पुलवामा और शोपियां में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने तथा जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम-2019 के लागू होने केबाद कश्मीर...

भारत और भूटान केबीच 5वें संयुक्त सीमा शुल्क समूह की दो दिनी बैठक लेह में हुई। भारत सरकार के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के विशेष सचिव एवं सदस्य (सीमा शुल्क) सुरजीत भुजबल और भूटान की शाही सरकार के वित्त मंत्रालय के राजस्व एवं सीमा शुल्क विभाग के महानिदेशक सोनम जामत्शो ने बैठक में नए भूमि सीमा शुल्क स्टेशन...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा स्थिति का प्रत्यक्ष आकलन करने केलिए आज भारत में विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा किया। राजनाथ सिंह ने विपरीत मौसम और दुर्गम क्षेत्र की परिस्थितियों में तैनात सैनिकों से मुलाकात की। रक्षामंत्री केसाथ थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ...

भारत निर्वाचन आयोग ने कश्मीरी विस्थापितों की मतदान सुविधा केलिए जम्मू और उधमपुर के घाटी के विस्थापितों केलिए फॉर्म-एम भरने की बोझिल प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। इसके अतिरिक्त जम्मू और उधमपुर से बाहर रहने वाले विस्थापितों केलिए जो फॉर्म-एम जमा करना जारी रखेंगे, फॉर्म-एम केसाथ संलग्न प्रमाणपत्र के स्वसत्यापन को...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में आज एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विकसित जम्मू कश्मीर के आह्वान केसाथ जनता जनार्दन से जम्मू कश्मीर की सभी सीटों पर भारी बहुमत से कमल खिलाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की मानसिकता को मुगलिया बताते हुए इंडी गठबंधन पर तुष्टिकरण की राजनीति...

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज लेह में सैनिकों केसाथ रंगों का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया। रक्षामंत्री ने कहाकि उन्होंने सैनिकों केसाथ एक दिन पहले होली मनाने का फैसला किया, क्योंकि उनका मनाना हैकि त्योहारों को सबसे पहले देश के रक्षकों केसाथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने तीनों सेना प्रमुखों से सैनिकों केसाथ एक...

केंद्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने एसकेआईसीसी श्रीनगर में जम्मू कश्मीर डिवीजन के ग्रामीण कारीगरों को खादी ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत 411 मशीनरी और टूलकिट प्रदान किए हैं। इस दौरान हनी मिशन योजना केतहत वीडियो कॉंफ्रेंस के जरिए जम्मू के 30 मधुमक्खी पालकों...

जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर आए और श्रीनगर में विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर कार्यक्रम में 5000 करोड़ रुपये के समग्र कृषि विकास कार्यक्रम को जम्मू कश्मीर को समर्पित किया। उन्होंने स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के तहत 1400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित अनेक...

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईएम जम्मू के संकाय सदस्यों और छात्रों केसाथ विकसित भारत @2047 पहल पर गहन बातचीत की, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत में शैक्षिक और कौशल विकास परिदृश्य को समृद्ध रूपसे व्यापक आकार देना है। शिक्षामंत्री की छात्रों केसाथ चर्चा नरेंद्र मोदी सरकार के दीर्घकालिक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लेह के सिंधु घाट में उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति ने कहाकि वह सिंधु घाट पर आकर खुश हैं। उन्होंने कहाकि सिंधु नदी भारतीयों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना में गहराई तक मौजूद है। उन्होंने कहाकि लद्दाख के प्यार करने वाले निवासियों से...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लेह में केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया और लद्दाखवासियों को बधाई देते हुए कहाकि वर्ष 2019 में 31 अक्तूबर को पारित अधिनियम से लद्दाख की केंद्रशासित प्रदेश के रूपमें अलग पहचान बनी। द्रौपदी मुर्मु ने कहाकि हर देशवासी लद्दाख को भारत का मस्तक मानता है और वह देशवासियों...

प्रधानमंत्री कार्यालय और कई केंद्रीय विभागों में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा हैकि भारत का विभाजन दुनिया के हाल के इतिहास में सबसे बड़ी भूल थी। डॉ जितेंद्र सिंह ने कहाकि यह कुछ उन महत्वाकांक्षी व्यक्तियों की एक स्वरचित योजना और आत्मविभाजन था, जिन्होंने खुदको ब्रिटिश शासकों के हाथों की विभाजनकारी...

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देशभर में राजमार्ग बुनियादी ढांचा की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा हैकि जम्मू और कश्मीर में अनुमानित लागत पर 395 मीटर (2-लेन) मारोग सुरंग केसाथ 250 मीटर सेतु (2-लेन) का 82 करोड़ रुपये का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। नितिन गडकरी ने कहाकि यह अवसंरचना एनएच-44...

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से सीआरपीएफ ने सीआरपीएफ महिला बाइकर्स के एक समूह 'यशस्विनी' केसाथ एक क्रॉस-कंट्री बाइक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत देश की महिला शक्ति का उत्सव मनाने केलिए सीआरपीएफ महिला अधिकारियों का समूह श्रीनगर से देशव्यापी भ्रमण केलिए रवाना हुआ है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज...