स्वतंत्र आवाज़
word map

सड़क निर्माण में नई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 18 June 2013 08:47:49 AM

road

नई दिल्‍ली। सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्रालय ने निर्णय किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में प्रयोग स्तर पर नई सामग्रियों और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि राज मार्ग निर्माण में नवीनता और नई तकनीक को बढ़ावा मिल सके। इन नयी सामग्रियों को प्रोत्साहन देने वालों को अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा। चूंकि यह परियोजना प्रयोग स्तर की है, इसलिए नाकामी की जिम्मेदारी एजेंसियों पर नहीं होगी।
इस निर्णय के पीछे मंत्रालय की कोशिश है कि पत्थर, तारकोल आदि जैसे प्राकृतिक संसाधनों को बचाया जा सके। आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल से भी सड़क निर्माण के समय में कमी आएगी। उल्लेखनीय है कि पूरी दुनिया में सड़क निर्माण के लिए नई सामग्रियों और प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है। कई देशों में कामयाबी के साथ यह काम हो रहा है, लेकिन भारत की परिस्थिति, यातायात, वर्षा, जल-निकासी, मिट्टी की स्थिति आदि को ध्यान में रखकर इसे प्रयोग स्तर पर लागू किया जाएगा।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]