स्वतंत्र आवाज़
word map

'नौसेना के प्रतीक आत्मविश्वासी व गर्वित'

इतिहास से प्रेरित डिजाइन को नया रूप दिया गया-राष्ट्रपति

नौसेना के प्रेसिडेंट कलर एवं नए क्रेस्ट डिज़ाइन को मंजूरी

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Tuesday 6 December 2022 12:58:07 PM

'navy symbol confident and proud'

विशाखापत्तनम। सेना की सर्वोच्च कमांडर के रूपमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना केलिए प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड एंड कलर और नौसेना क्रेस्ट के एक नए डिज़ाइन को मंजूरी दे दी है, जिसका अनावरण नौसेना दिवस पर विशाखापत्तनम में किया गया था। औपनिवेशिक अतीत को पीछे छोड़ने केलिए जारी राष्ट्रीय प्रयास के अनुरूप नौसेना इनसाइन को इतिहास से प्रेरणा लेती एक नई डिजाइन में संशोधित किया गया है, जहां व्हाइट एनसाइन पर लाल क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर रेखाओं को एक नीले अष्टकोण केसाथ बदला गया है, इसमें ट्विन गोल्डन बॉर्डर्स शामिल थे, जिसमें एक स्पष्ट एंकर के ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक और एंकर के स्टॉक पर राष्ट्रीय प्रतीक 'सत्यमेव जयते' अंकित था, इसके अलावा ऊपरी बाएं कैंटन पर राष्ट्रीय ध्वज को बरकरार रखा गया है।
भारतीय नौसेना केलिए प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड एंड कलर की पूर्ववर्ती डिजाइन 6 सितंबर 2017 को स्थापित की गई थी। डिजाइन में केंद्र में एक-एक क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर लाल बैंड शामिल थे और उनके इंटरसेक्शन पर राष्ट्रीय प्रतीक डाला गया था। राष्ट्रीय ध्वज ऊपरी बाएं कैंटन में था और एक गोल्डन एलिफेंट फ्लाई साइड पर निचले दाएं कैंटन में था। यह डिजाइन तत्कालीन नौसेना इनसाइन से प्रेरित थी। भारतीय नौसेना ने 2 सितंबर 2022 को एक नया नौसेना इनसाइन अपनाया और भारतीय नौसेना को प्रदान प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड एंड कलर की नई डिजाइन में यह बदलाव शामिल है। प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड एंड कलर में तीन मुख्य घटक शामिल हैं-ऊपरी बाएं कैंटन में राष्ट्रीय ध्वज, फ्लाई साइड पर ऊपरी दाएं कैंटन पर सुनहरे रंग में 'सत्यमेव जयते' केसाथ रेखांकित स्टेट एंब्लेम और गोल्डन स्टेट एंब्लेम के नीचे एक नेवी ब्लू गोल्ड अष्टकोण।
अष्टकोण में दो स्वर्णिम अष्टकोणीय बॉर्डर हैं, जिसमें अशोक की शेर नीली देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते केसाथ रेखांकित स्वर्ण राष्ट्रीय प्रतीक एक एंकर के ऊपर है और एक ढाल पर आरोपित है। अष्टकोण के भीतर शील्ड के नीचे एक नेवी ब्लू बैकग्राउंड पर सुनहरे बॉर्डर वाले रिबन में भारतीय नौसेना के आदर्श वाक्य 'शं नो वरुणः' को सुनहरे देवनागरी लिपि में अंकित किया गया है। गोल्डन स्टेट एंब्लेम शक्ति, साहस, आत्मविश्वास और गौरव का प्रतीक है, जबकि नेवी ब्लू गोल्डन अष्टकोणीय आकार शिवाजी महाराज राजमुद्रा या छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से प्रेरणा लेता है, और आठ दिशाओं यानी चार कार्डिनल और चार इंटर कार्डिनल का प्रतिनिधित्व करता है एवं भारतीय नौसेना की समुद्री पहुंच का प्रतीक है। प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड एंड कलर की नई डिजाइन एक शक्तिशाली, साहसी, आत्मविश्वासी एवं गर्वित भारतीय नौसेना का प्रतीक है, जो भारत की गौरवशाली समुद्री विरासत पर प्रकाश डालती है।
फाउल एंकर को क्लियर एंकर से बदलने केलिए इंडियन नेवी क्रेस्ट में बदलाव किया गया है। क्लियर एंकर समुद्री क्षेत्रमें किसीभी चुनौती का मुकाबला करने केलिए भारतीय नौसेना की दृढ़ता को दर्शाता है और अपने नाविकों की दृष्टि, मिशन और आकांक्षाओं में स्पष्टता का प्रतिनिधित्व करता है। क्लियर एंकर भारत के तट एवं समुद्री हितों को सुरक्षित करने केप्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। परिवर्तन का अर्थ क्रेस्ट डिजाइनों में प्रतीकात्मक नॉटिकल रोप को हटाना है। संशोधित भारतीय नौसेना क्रेस्ट को नौसेना दिवस पर लागू किया गया है। न्यू नेवल क्रेस्ट में अशोक सिंह के सिर के नीचे एक पारंपरिक नौसैनिक क्लियर एंकर है, जिसके नीचे 'शं नो वरुण:' खुदा हुआ है, जो वेदों का एक आह्वान है, जिसका अर्थ है 'महासागर के देवता हमारे लिए शुभ हों' है। स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के सुझाव पर इस वाक्यांश को भारतीय नौसेना के आदर्श वाक्य के रूपमें अपनाया गया था। राष्ट्रीय आदर्श वाक्य सत्यमेव जयते अर्थात सत्य की हमेशा विजय होती है क्लियर एंकर के स्टॉक पर अंकित है।
भारतीय नौसेना क्रेस्ट में परिवर्तन के अनुरूप भारतीय नौसेना कमान मुख्यालय जिसमें इनसेट में भारतीय नौसेना क्रेस्ट है, के क्रेस्ट में मामूली संशोधन कोभी राष्ट्रपति ने अनुमोदित किया है। देश केलिए विशिष्ट और सराहनीय सेवा केलिए भारतीय नौसेना के स्टैटिक और मोबाइल फॉर्मेशंस को क्रमशः प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड एंड कलर से सम्मानित किया जाता है। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा 27 मई 1951 को प्रेसिडेंट्स कलर से सम्मानित की जानेवाली तीन सेवाओं में से भारतीय नौसेना पहली थी। भारतीय नौसेना में पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी नौसेना कमान, दोनों पश्चिमी और पूर्वी बेड़े, पनडुब्बी शाखा, नौसेना, वायुसेना, आईएनएस शिवाजी, आईएनएस वलसुरा और भारतीय नौसेना अकादमी को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया गया है। नौसेना लड़ाकू स्क्वाड्रन 22वीं मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन प्रेसिडेंट्स स्टैंडर्ड से सम्मानित होनेवाला पहला था।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]