भारतीय सेना ने फिक्की केसाथ 'भारतीय सेना की परियोजना-2021' पर एक वेबिनार आयोजित किया, जिसमें थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने नरेंद्र मोदी सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' पहल और रक्षा क्षेत्रमें आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में शुरु सुधारों की प्राथमिकता पर जोर दिया। उन्होंने सेना की आधुनिकीकरण की जरूरतों को स्वदेशी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी भारतीय सशस्त्र बलों के बीच जाकर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास केसाथ मनाया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा जिले में आयोजित कार्यक्रम में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहाकि वे सशस्त्र बलों केसाथ उसी भावना से दीपावली मनाते हैं, जैसे अपने परिवार केसाथ दीपावली मना...
भारतीय नौसेना की प्लेसमेंट एजेंसी और युनाइटेड हेल्थ ग्रुप की सहायक कंपनी ऑप्टम ने एक समझौता किया है, जिसके माध्यम से दोनों संस्थाएं नौसेना के सेवानिवृत्त सैनिकों केलिए रोज़गार के नए अवसर तलाशेंगी। भारतीय नौसेना के कार्मिक सेवा नियंत्रक वाइस एडमिरल सूरज बेरी और ऑप्टम ग्लोबल सॉल्यूशंस (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के...
भारतीय सेना की सबसे बड़ी युद्धक शाखा इन्फैंट्री ने कल दिल्ली में अपना 75वां इंफैंट्री दिवस मनाया। इन्फैंट्री का अदम्य साहस और वीरता में अनुकरणीय योगदान है। गौरतलब है कि इसका देश केलिए एक अनूठा महत्व है, क्योंकि 1947 में इसी दिन भारतीय सेना के पैदल सैनिकों ने श्रीनगर एयरफील्ड पर उतरकर जम्मू-कश्मीर राज्य को क्रूर और दुष्टतापूर्ण...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा हैकि भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 का युद्ध इतिहास के उन कुछ युद्धों में से एक था, जो न तो जमीन केलिए लड़ा गया, न ही किसी संसाधन केलिए और न ही किसी प्रकार की शक्ति केलिए लड़ा गया था। रक्षामंत्री ने कहा कि इसके पीछे मुख्य उद्देश्य मानवता और लोकतंत्र की गरिमा की रक्षा करना था। उन्होंने बेंगलुरु के...
मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज केलिए वेब आधारित परियोजना निगरानी पोर्टल लॉंच किया गया है। पोर्टल को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लॉंच करते हुए बताया कि इसकी अवधारणा केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन के अनुसार है एवं इसे भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूड फोर स्पेस एप्लीकेशंस एंड जिओ-इंफोर्मेटिक्स यानी बीआईएसएजी-जी ने विकसित...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन के दूसरा संस्करण में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामलों पर बातचीत की। गौरतलब है कि सम्मेलन में प्रमुख अभियानगत, सामग्री, रसद, मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करने केलिए भारतीय नौसेना के सभी ऑपरेशनल और एरिया कमांडर शामिल होते हैं।...
भारतीय सेना की 4/5 गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स) की एक टीम ने 13 से 15 अक्तूबर 2021 तक ब्रिटेन के ब्रेकन वेल्स में हुए प्रतिष्ठित कैम्ब्रियन पेट्रोल अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। गौरतलब है कि ब्रिटेन की सेना के आयोजित एक्स कैम्ब्रियन पेट्रोल को मानवीय सहनशक्ति, टीम भावना की महत्वपूर्ण...
'सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका' विषय पर शंघाई सहयोग संगठन के वेबिनार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत सरकार ने सामान्य रूपसे सुरक्षा व्यवस्था में और विशेष रूपसे सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका मजबूत करने केलिए अनेक कदम उठाए हैं। उद्घाटन भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं पिछले 100 से अधिक वर्षों...
जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास जिमेक्स का 5वां संस्करण 8 अक्टूबर 2021 तक अरब सागर में आयोजित किया गया, जिसमें जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना के जहाज और विमान शामिल हुए। युद्धाभ्यास के दौरान समुद्री सैन्य अभियानों के साथ-साथ वायु डोमेन के हवा, सतह और उप-सतह आयामों पर केंद्रित सैन्य अभियानों...
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आम जनता से आर्म्ड फोर्सेज़ फ्लैग डे फंड में उदारता से योगदान करने की अपील की है। इसका उपयोग किसी आपदा या सैन्य कार्रवाई में अपनी जान गंवाने वाले या विकलांग हुए बहादुर सैनिकों के आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण में किया जाता है और फ्लैग डे देशवासियों को इस दायित्व को निभाने का अवसर देता है। एएफएफडीएफ...
तमिलनाडु के मंडपम में भारतीय तटरक्षक बल की टीम ने तेज़ी से संचालित किए गए एक अभियान में दो टन समुद्री खीरा, जो एक प्रतिबंधित समुद्री प्रजाति है को जब्त किया है। समुद्री खीरे के अवैध ट्रांसशिपमेंट के बारे में एक गुप्त सूचना पर आईसीजी टीम हरकत में आई और संभावित तस्करी में शामिल संदिग्ध नाव को ट्रैक किया। समुद्री मार्ग से...
राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर रामनाथ कोविंद ने आईएनएस हंस गोवा में समारोहपूर्वक भारतीय नेवल एविएशन को ध्वज प्रदान किया और कहा कि भारतीय नेवल एविएशन को ध्वज प्रदान करना उनके लिए गर्व की बात है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह वास्तव में नौसैनिक उड्डयन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है, क्योंकि इसने...
भारतीय नौसेना का प्रमुख वायुस्टेशन आईएनएस हंस अपनी हीरक जयंती मना रहा है। कोयंबटूर में 1958 में सी हॉक, एलिज़ और वैम्पायर एयरक्राफ्ट के साथ स्थापित नेवल जेट फ़्लाइट को बाद में 5 सितंबर 1961 को आईएनएस हंस के रूपमें कमीशन किया गया था। गोवा की मुक्ति के बाद अप्रैल 1962 में डाबोलिम हवाई क्षेत्र को नौसेना ने अपने अधिकार क्षेत्र में...
भारतीय नौसेना ने नई दिल्ली मेंहार्ड किल और सॉफ्ट किल दोनों क्षमताओं के साथ पहले स्वदेशी व्यापक नौसेना एंटी ड्रोन सिस्टम (एनएडीएस) की आपूर्ति केलिए नवरत्न रक्षा पीएसयू भारत लिमिटेड (बीईएल) के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों और डीआरडीओ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इस अनुबंध पर हस्ताक्षर...