स्वतंत्र आवाज़
word map

लेफ्टिनेंट जनरल राजू थलसेना के उपप्रमुख

एक मई 2022 को ग्रहण करेंगे थलसेना के उपप्रमुख का कार्यभार

एक योग्य पायलट भी हैं लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Saturday 30 April 2022 12:40:07 PM

general baggavalli somashekar raju

नई दिल्ली। सेना में लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू 1 मई 2022 को थलसेना के उपप्रमुख का कार्यभार ग्रहण करेंगे। वे बीजापुर के सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रहे हैं। उन्होंने 15 दिसंबर 1984 को जाट रेजिमेंट में अपनी सेवा दी थी। उन्होंने पश्चिमी युद्ध क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन पराक्रम केदौरान अपनी बटालियन की जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें नियंत्रण रेखा केपास स्थित एक आतंकवाद रोधी बल-उरी ब्रिगेड और कश्मीर घाटी में चिनार सैन्यदल की कमान संभालने का गौरव भी प्राप्त है। लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने भूटान में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण दल के कमांडेंट के रूपमें भी कार्य किया है। उनके 38 साल के शानदार करियर केदौरान सेना मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण रेजिमेंट, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियां की गईं।
लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू ने क्षेत्र संरचना में सैन्य सचिव शाखा में कर्नल सैन्य सचिव कानूनी, सक्रिय रूपसे परिचालित व्हाइट नाइट सैन्यदल के ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ, सामान्य सैन्य अभियान के उप निदेशक और डायरेक्टर जनरल स्टाफ ड्यूटी के रूपमें सेवाएं दी हैं। जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू थलसेना उप प्रमुख के रूपमें कार्यभार संभालने से पहले जनरल ऑफिसर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध के दौरान सैन्य अभियान के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे एक योग्य हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं, उन्होंने यूएनओएसओएम II तहत सोमालिया में उड़ान का परिचालन किया है।
लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू जाट रेजीमेंट के कर्नल भी रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने भारत में सभी महत्वपूर्ण करियर पाठ्यक्रमों में हिस्सा लिया है और उन्हें ब्रिटेन स्थित रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज में एनडीसी करने का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका के मॉन्टेरी स्थित नेवल पोस्टग्रेजुएट स्कूल में आतंकवादरोधी विषय में एक विशिष्ट मास्टर प्रोग्राम की डिग्री भी प्राप्त की है। लेफ्टिनेंट जनरल बग्गावल्ली सोमशेखर राजू को सैन्यसेवा में उनके शानदार योगदान केलिए उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]