स्वतंत्र आवाज़
word map
स्वास्थ्य
प्लाज्मा दान अभियान

प्लाज्मा दान अभियान

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में प्लाज्मा दान अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम की सह-आयोजक दिल्ली पुलिस थी। इस अवसर पर दिल्ली पुलिस के कोविड-19 से स्वस्थ हुए 26 पुलिसकर्मियों ने अपनी स्वेच्छा से प्लाज्मा दान किया।