
हरिद्वार। सीआईआई की हरिद्वार में 30वीं उत्तराखंड क्वालिटी सर्कल प्रारंभिक प्रतियोगिता को जीतकर होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड की प्रेसिजन टीम ने विनर ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में हनीवेल विद्युत उपकरणों की एमके आइडोल्स टीम ने दूसरा और प्रिंस पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड की गेम चेंजर्स टीम ने तीसरा प्राप्त किया।...

नागपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने कहा है कि विपस्सना भगवान बुद्ध की वो तकनीक है, जो हमें अपनी अंतरमन से जोड़ती है, यह हमारे मस्तिष्क और शरीर की शुद्धि का प्रभावी उपाय है और इसके जरिए आधुनिक युग में बढ़ते तनाव का सामना करने की शक्ति मिलती है। राष्ट्रपति ने कहा कि यदि विपस्सना का अभ्यास सही रूप से किया जाए तो इससे...

भोपाल। भारतीय युवाओं में अपने स्कूल कॉलेज के फुर्सत के क्षणों को मनोरंजक बनाने के तौरतरीके भी बदल रहे हैं। संगीत कला और कला संस्कृति से समृद्धशाली इस शहर में भी भारतीय संगीत पर पाश्चात्य संगीत का असर सर चढ़कर बोल रहा है, तथापि मनोरंजन का यह तरीका युवाओं में तनाव के खिलाफ जोश तो भरता ही है। भोपाल में यह इवेंट युवाओं को...

देहरादून। उत्तराखंड के महानगर देहरादून में 'कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन' एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय देहरादून के सहयोग से कोरोनेशन अस्पताल में स्तन कैंसर जांच के लिए फ्री कैंप लगाया गया। यह कैंप कोरोनेशन अस्पताल में प्रातः 9 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक चला। डाक्टरों ने रोगियों से कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं...

जबलपुर। बुंदेलीदेवीगीत 'जबलपुर बोल रहा है' का आडियो संग्रह रिलीज़ हो गया है। संभागीय बाल भवन जबलपुर के अतिथि प्रशिक्षक साहित्यकार, गीतकार एवं गायक मिठाईलाल चक्रवर्ती के बुंदेलीदेवीगीतके आडियो संग्रह 'जबलपुर बोल रहा है' का विमोचन संभागीय बाल भवन के संचालक गिरीश बिल्लोरे ने किया। इसमें गायक मिठाईलाल चक्रवर्ती की...

लखनऊ। आचार्य नरेंद्रदेव पुस्तकालय लखनऊ के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज पुस्तकालय भवन में जन्मशताब्दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय युग पुरुष थे, वो हमेशा कहा करते थे कि राष्ट्रवाद किसी भी देश की एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य...

सिवनी। सिवनी में अब आकाशवाणी केंद्र स्थापित होने जा रहा है। बालाघाट सांसद बोध सिंह भगत ने आज सिवनी प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों को यह जानकारी दी है। सिवनी जिले की जनता की यह कई वर्ष पुरानी मांग थी, जिसे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। यह ख़बर सुनते ही जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है, सोशल मीडिया...

नई दिल्ली। सुप्रसिद्ध कथाकार स्वयं प्रकाश ने साहित्य अकादमी सभागार में युवा कथाकार प्रवीण कुमार के पहले कहानी संग्रह 'छबीला रंगबाज़ का शहर' का लोकार्पण करते हुए कहा कि आजकल कहानीकारों की उम्र कम होने लगी है, ऐसे में नए कहानीकार के लिए सबसे जरूरी शुभकामना यही होगी कि हम उनसे लंबी सक्रियता की अपेक्षा करें। हिंदी के प्रसिद्ध...

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ महेश शर्मा ने राष्ट्रीय संग्रहालय में एक समारोह में डॉ क्षेत्रपाल गंगवार और संजीव कुमार सिंह लिखित पुस्तक 'भारतीय कला में सलिल क्रीड़ाएं एवं सद्यस्नाता नायिका' का विमोचन किया। यह हिंदी में लिखी गई एक कला पुस्तक है, जोमूल अनुसंधान...

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पर्यटन मंत्रालय के स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जामा मस्जिद नई दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाने की योजना को कार्यांवित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय में निदेशक पी वेंकटेशन ने जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी से...

नई दिल्ली। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी एएआई लखनऊ, देवघर, राजकोट और इलाहाबाद के हवाई अड्डों में विस्तार और विकासकार्य प्रारंभ करेगा। ऐसा यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए और हवाई अड्डे की आधारभूत संरचना को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। एएआई 1230 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से लखनऊ...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सचिवालय के बालगंगाधर तिलक हाल में विधानपरिषद के सभापति रमेश यादव ने विधानपरिषद की सदस्यता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभापति ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश शर्मा, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री मोहसिन...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश में भारत लोक शिक्षा परिषद् के 55000 एकल विद्यालयों को वित्तीय संसाधन प्रदान करने वाले देश के उद्योगपति, कंपनीधारकों एवं समाजसेवकों को एक समर्पण सम्मान समारोह में प्रसिद्ध कथावाचक रमेशभाई ओझा और केंद्रीय राज्यमंत्री महेश शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर रमेशभाई...

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया तो उत्तराखंड भी इसमें कहीं पीछे नहीं रहा। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल यानी कुमाऊं और गढ़वाल के सुदूर इलाकों तक में भारतीय जनता पार्टी, भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के सहयोगी संगठनों...

रांची (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित आर्गोरा रांची में विशाल स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया, जिसे भाजपा ने 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया। उन्होंने इस अवसर पर एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

आगरा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और सांसद डॉ महेंद्रनाथ पांडेय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद आगरा और मथुरा पहुंचे और उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे समाज के बीच में रहकर जनसमस्याओं का निस्तारण करें और कराएं एवं घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएं। आगरा में सिरसागंज...

नई दिल्ली। भारत सरकार, उद्योगों और अन्य शेयरधारकों के सहयोग से देश में ओजोन डेपलेटिंग सब्सटांस यानी ओडीएस चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि व्यक्तिगत जागरुकता और सामुहिक कार्य की शक्ति के बल पर इसे हासिल किया जा सकता है। उन्होंने इस प्रकार...

हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि महिलाएं परिवार, समुदाय और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इस संबंध में गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद डॉ जेम्स इमेन्यल क्वागिर के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आप एक पुरूष को शिक्षित करते हैं तो एक व्यक्ति को शिक्षित करते हैं, लेकिन...

लखनऊ। बीएसएनवी पीजी कालेज के प्राणि विज्ञान विभाग में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएससी और एमएससी के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे-सम्भाषण, निबंध, रंगोली, पोस्टर एवं कोलार्ज प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आए प्रतिभागियों को पुरस्कार...

लखनऊ। इंडियन पुलिस फाउंडेशन यूपी चैप्टर के तत्वावधान में यूपी 100 के प्रज्ञा सभागार में सुरक्षित डिजाइन विषय पर एक सेमिनार हुआ, जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूपमें इंडियाना विश्वविद्यालय यूएसए के डॉ अरविंद वर्मा, एकेटीयू लखनऊ से वंदना सहगल, आईपीएफ...