स्वतंत्र आवाज़
word map

कमांडर अभिलाष टोमी की अनूठी समुद्री यात्रा

फ्रांस में लेस सैबल्स डी ओलोन हार्बर में एक जुलाई से शुरू

गोल्डन ग्लोब रेस के लिए आमंत्रित एकमात्र एशियाई

स्वतंत्र आवाज़ डॉट कॉम

Monday 2 July 2018 12:27:32 PM

commander abhilash tommy

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में कमांडर अभिलाष टोमी एक अनूठी समुद्री यात्रा करने के लिए तैयार हैं। कमांडर अभिलाष टोमी गोल्डन सम्मानित ग्लोब रेस में भाग लेने के लिए आमंत्रित एकमात्र एशियाई हैं, जो फ्रांस में लेस सैबल्स डी ओलोन हार्बर में एक जुलाई से शुरू हो गई है। गोल्डन ग्लोब रेस का परिचालन ब्रिटेन के सर रॉबिन नॉक्स जॉनसन के 1968 में आरंभ किए गए विश्व के पहले नॉन स्टॉप सरकमनेविगेशन की याद में किया जा रहा है। अभिलाष टोमी ऐतिहासिक गोल्डन ग्लोब रेस में नाव थुरिया से दुनियाभर की यात्रा करेंगे।
कमांडर अभिलाष टोमी भारत के सर्वाधिक प्रमुख नाविकों में से एक जाने जाते हैं। उन्होंने सेल के भीतर 2012-13 में ग्लोब की सोलो नॉन स्टॉप सरकमनेविगेशन समेत 53,000 नॉटिकल माइल कवर किया है। वह कीर्ति चक्र, मैक ग्रेगर एवं तेनजिंग नॉर्गे पुरस्कारों से भी सम्मानित हो चुके हैं। कमांडर अभिलाष टोमी सहैली की प्रतिकृति पर यात्रा करते हुए भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस रेस के अप्रैल 2019 में लेस सैबल्स डी ओलोन में संपन्न हो जाने की उम्मीद है। रेस की प्रगति को ग्लोब रेस की आधिकारिक वेबसाइट http://www.goldengloberace.com पर देखा जा सकता है।

हिन्दी या अंग्रेजी [भाषा बदलने के लिए प्रेस F12]