
डिब्रूगढ़। केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूपमें उभरने पर भारतवासियों को बधाई दी है और इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल गतिशील और मजबूत नेतृत्व को दिया है। सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ के सांसद हैं, उन्होंने पिछले...

उधमपुर। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर में भारतीय सेना की उत्तरी कमान और हरियाणा के चंडी मंदिर सैन्य स्टेशन में पश्चिमी कमान का दौरा किया। उन्होंने सेना के कमांडरों लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा, लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार और उन वरिष्ठ स्टाफ अधिकारियों से बातचीत की, जो ऑपरेशन...

बेंगलुरु। भारतीय वायुसेना परीक्षण पायलट स्कूल के प्रतिष्ठित 47वें उड़ान परीक्षण पाठ्यक्रम का आज विमान और प्रणाली परीक्षण प्रतिष्ठान बेंगलुरु में औपचारिक समापन समारोह ‘सुरंजन दास डिनर’ केसाथ हुआ। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने उत्तीर्ण अधिकारियों को प्रमाणपत्र और मेधावी अधिकारियों को ट्रॉफी...

नई दिल्ली। भारत सरकार के उपक्रम इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) और भारत की अग्रणी विविध वित्तीय सेवा कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (एबीसीएल) ने भारतभर में ऋण उत्पादों की पहुंच और पहुंच को व्यापक बनाने केलिए अपनी रणनीतिक भागीदारी की घोषणा की है। यह भागीदारी आदित्य बिड़ला कैपिटल के विविध ऋण उत्पादों को आईपीपीबी...

पणजी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश की प्राचीन चिकित्सा विज्ञान की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा हैकि सैकड़ों साल पहले हम 300 से अधिक शल्य क्रियाएं, प्लास्टिक सर्जरी, अस्थि चिकित्सा और यहां तककि सिजेरियन डिलीवरी भी करते थे। उपराष्ट्रपति ने गोवा राजभवन में आयुर्वेदाचार्य चरक और शल्य चिकित्सा के जनक महर्षि...

करवार (कर्नाटक)। भारतीय नौसेना ने प्राचीन सिले हुए जहाज को नौसेना बेड़े में शामिल कर लिया है और उसे आईएनएसवी कौंडिन्य नाम दिया है। गौरतलब हैकि कौंडिन्य एक महान भारतीय नाविक थे, जिन्होंने हिंद महासागर को पार करके दक्षिण पूर्व एशिया की यात्रा की थी, उन्हीं के नामपर जहाज का नाम रखा गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र...

गुजरात में गोधरा कांड केबाद नरेंद्र मोदी की चौबीस घंटे की खामोशी ने न केवल दंगों की आग पर नियंत्रण पाया, बल्कि एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसने तथाकथित 'माफिया वर्चस्व' को तोड़कर राज्य को हर प्रकार से स्थायित्व का मार्ग प्रशस्त किया है। यह वही गुजरात है, जिसका कच्छ और सरक्रीक क्षेत्र पाकिस्तान से सटा हुआ है, इसके...

मुंबई। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के केंद्रीय कार्यालय विले पार्ले में विश्व मधुमक्खी दिवस-2025 पर ‘स्वीट रेवोल्यूशन उत्सव’ के रूपमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष की थीम है-‘प्रकृति से प्रेरित मधुमक्खी सबके जीवन की पोषक’। केवीआईसी के अध्यक्ष...

आइजोल। मिजोरम को आधिकारिक तौरपर पूर्ण साक्षरता वाला राज्य घोषित कर दिया गया है। आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री एवं कौशल विकास व उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी और मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने समारोहपूर्वक यह जानकारी दी। उन्होंने इस अवसर पर...

नई दिल्ली। भारत और अमरीका केबीच रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल के अंतर्गत गठित विमानवाहक पोत प्रौद्योगिकी सहयोग पर भारत-अमरीका संयुक्त कार्यसमूह की 13 से 16 मई 2025 तक भारत में 8वीं बैठक हुई। इस दौरान अमरीका के विमानवाहक पोत कार्यक्रम के कार्यकारी अधिकारी रियर एडमिरल केसी मोटन के नेतृत्व में छह सदस्यीय अमरीकी प्रतिनिधिमंडल...

मुंबई। केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुंबई में ‘समुद्र क्षेत्रमें महिलाओं केलिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ कार्यक्रम में ‘सागर में सम्मान’ पहल का अनावरण किया। इसका उद्देश्य भविष्य केलिए लैंगिक समानता वाला समुद्री कार्यबल तैयार करना है और उसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है। सर्बानंद...

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कैडेट कोर के एक पर्वतारोहण अभियान दल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 18 मई 2025 को 8848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट की चोटी पर सफलतापूर्वक रोहण किया। पर्वतारोहण अभियान दल में 10 एनसीसी कैडेट पांच-पांच लड़के लड़कियां, चार अधिकारी, दो जूनियर कमीशन अधिकारी, एक बालिका कैडेट प्रशिक्षक और 10 गैर कमीशन अधिकारी...

नई दिल्ली। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भारत की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर की सुरक्षा की दिशामें एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्ल्ड मोनूमेंट्स फंड इंडिया और टीसीएस फाउंडेशन के सहयोग से नई दिल्ली के महरौली पुरातत्व उद्यान में 16वीं शताब्दी की ‘राजों की बावली’ का संरक्षण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परियोजना...

बेंगलुरु। भारतीय डाक विभाग ने कोडईकनाल सौर वेधशाला (केएसओ) की 125वीं वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट जारी करने पर गर्व व्यक्त किया है। यह स्मारक डाक टिकट भारत के सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक संस्थानों में से एक कोडईकनाल सौर वेधशाला की विरासत का सम्मान है, जो वैश्विक स्तरपर विज्ञान जगत में देश के दीर्घकालिक योगदान को रेखांकित...

नई दिल्ली। भारतीय रक्षा मंत्रालय के सचिव रहे डॉ अजय कुमार ने आज संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूपमें पदभार संभाल लिया है। यूपीएससी के सबसे वरिष्ठ सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। गौरतलब हैकि डॉ अजय कुमार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से इलेक्ट्रिकल...

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन की भावना से ओतप्रोत ‘जशप्योर’ ब्रांड के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा हैकि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशामें एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने...

नई दिल्ली। बुद्ध पूर्णिमा पर राष्ट्रीय संग्रहालय नई दिल्ली में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की विधिविधान केसाथ उपासना की गई। बुद्ध पूर्णिमा को वैसाक या बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रीय संग्रहालय में भगवान बुद्ध की भक्ति, संस्कृति और कलात्मक अभिव्यक्ति से ओतप्रोत आयोजन में केंद्रीय संस्कृति एवं...

नई दिल्ली। भारत अपनी शांति को चुनौती देने वालों के खिलाफ एकजुट है और अडिग खड़ा है, थल हो, वायु हो या समुद्र, भारतीय सैन्य नेतृत्व ने पाकिस्तान को निडर, स्पष्ट और निर्णायक संदेश दिया है। पाकिस्तान का दुष्प्रचार अभियान दुनिया के सामने उजागर करते हुए आज भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस...

हनोई। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में वियतनाम बौद्ध संघ और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ केबीच घोषणापत्र पर हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया। भारतीय राजदूत और प्रमुख प्रतिनिधियों केसाथ इस समझौते ने आधिकारिक तौरपर अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के...

मुंबई। आयुष मंत्रालय की केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने पारंपरिक चिकित्सा में देश की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दो दुर्लभ और महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक पांडुलिपियों-द्रव्यरत्नाकरनिघण्टुः और द्रव्यनामाकरनिघण्टुः को पुनर्जीवित किया है। इन प्रकाशनों...